ePaper

आईसीसी प्रमुख नहीं यह शख्‍स सौंप सकता है विजेता को विश्व कप ट्रॉफी

Updated at : 07 Jul 2019 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी प्रमुख नहीं यह शख्‍स सौंप सकता है विजेता को विश्व कप ट्रॉफी

मैनचेस्टर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) परंपरा से हटकर इस वैश्विक संस्था के प्रमुख के बजाय किसी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को विश्व कप ट्रॉफी प्रदान करने के लिये आमंत्रित कर सकता है. वर्तमान परंपरा के अनुसार लार्ड्स में 14 जुलाई को होने वाले फाइनल के विजेता को मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर को ट्रॉफी सौंपनी चाहिए, […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) परंपरा से हटकर इस वैश्विक संस्था के प्रमुख के बजाय किसी पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को विश्व कप ट्रॉफी प्रदान करने के लिये आमंत्रित कर सकता है.

वर्तमान परंपरा के अनुसार लार्ड्स में 14 जुलाई को होने वाले फाइनल के विजेता को मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर को ट्रॉफी सौंपनी चाहिए, लेकिन अगर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर या पिछली बार के विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ट्रॉफीप्रदान करते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. ऐसी भी संभावना है कि ब्रिटिश शाही परिवार का किसी सदस्य को ट्रॉफी प्रदान करने के लिये बुलाया जाए.

आईसीसी में इस नये घटनाक्रम से अवगत बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, हमने देखा था कि 2015 में जब परंपरा से हटकर आईसीसी के तत्कालीन अध्यक्ष मुस्तफा कमाल के बजाय तत्कालीन चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने विजेता ट्रॉफी सौंपी थी तो तब कितना बवाल उठा था.

उन्होंने कहा, इस पर भी चर्चा हुई थी कि क्या कोई दिग्गज क्रिकेटर ट्रॉफी प्रदान कर सकता है क्योंकि बकिंघम पैलेस से पुष्टि मिलने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन हमने सुना है कि आईसीसी ने बकिंघम पैलेस में निमंत्रण भेजा है. रिपोर्टों के अनुसार कमाल को पिछली बार इसलिए ट्रॉफी प्रदान करने के सम्मान से वंचित किया गया था क्योंकि उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की भारत के हाथों हार के लिये गलत अंपायरिंग को जिम्मेदार ठहराया था.

उन्होंने इस घटना के बाद आईसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सचिन तेंदुलकर के विश्व क्रिकेट में कद को देखते हुए ट्रॉफी प्रदान करने के लिये उनके नाम की भी चर्चा है.इसके अलावा आईसीसी का यूनिसेफ के साथ समझौता है और तेंदुलकर यूनिसेफ के सदभावना दूत हैं. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान (क्लार्क) को इसके लिये आमंत्रित किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola