ePaper

वर्ल्‍ड कप से बाहर होने के बाद बोले पाक कप्‍तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ हार ने खेल बिगाड़ा

Updated at : 06 Jul 2019 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप से बाहर होने के बाद बोले पाक कप्‍तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ हार ने खेल बिगाड़ा

लंदन : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली करारी शिकस्त ने आईसीसी विश्व कप में उनकी टीम के समीकरण को बिगाड़ दिया. पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में महज 105 पर आउट हो गयी थी. वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य का महज 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था जिससे […]

विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली करारी शिकस्त ने आईसीसी विश्व कप में उनकी टीम के समीकरण को बिगाड़ दिया.

पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में महज 105 पर आउट हो गयी थी. वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य का महज 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था जिससे पाकिस्तान का नेट रन रेट काफी खराब हो गया. शुक्रवार को टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को 94 रन से शिकस्त दी लेकिन लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद भी वे सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के एक समान 11 अंक थे, लेकिन किवी टीम ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. सरफराज ने मैच के बाद कहा, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम अच्छा क्रिकेट खेलकर भी क्वालीफाई नहीं कर सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच हमें काफी भारी पड़ा. भारत के खिलाफ मैच के बाद खिलाड़ियों ने अच्छी वापसी की और हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया.

सरफराज ने बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट चटकाने वाले शाहीन अफरीदी की तारीफ की. अफरीदी विश्व कप में पांच विकेट चटकाने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने. पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, शाहीन जिस तरह से गेंदबाजी कर रहा है वह शानदार है. मैंने जो भी गेंदबाजी देखी है उसमें यह सर्वश्रेष्ठ में से एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola