फोर्ब्स की सूची में सर्वाधिक कमाई करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 12:41 PM
नयी दिल्ली : स्टार क्रिकेटर विराट कोहली विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय है और उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर है. भारतीय कप्तान हालांकि इस सूची में 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर खिसक गये हैं. इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना […]
नयी दिल्ली : स्टार क्रिकेटर विराट कोहली विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय है और उनकी कुल वार्षिक कमाई दो करोड़ 50 लाख डॉलर है. भारतीय कप्तान हालांकि इस सूची में 17 पायदान नीचे 100वें स्थान पर खिसक गये हैं. इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबाल स्टार लियोनेल मेस्सी शीर्ष पर हैं.
फोर्ब्स की मंगलवार को जारी सूची के अनुसार कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से मिलने वाली राशि से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है. पिछले साल कोहली इस सूची में 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस साल वह फिसल कर 100वें स्थान पर आ गए हैं.
हालांकि विज्ञापन से उनकी कमाई में 10 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है. मेस्सी ने खेलों की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संन्यास ले चुके मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर को शीर्ष से हटाया. अर्जेंटीनी स्टार की वेतन और विज्ञापन से कुल कमाई 12.7 करोड़ डॉलर है. मेस्सी के बाद पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है जिनकी कुल कमाई 10.9 करोड़ डॉलर है.
World Cup 2019: चोटिल धवन के कवर के रूप में भारतीय टीम से जुड़ेंगे ऋषभ पंत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










