जब एंडरसन ने स्टुअर्ट ब्रॉड को समझ लिया था खूबसूरत महिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 8:51 PM
लंदन : सुनहरे बाल, नीली आंखों और सुदर्शन व्यक्तित्व वाले इंग्लैंड के साथी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को जब जिमी एंडरसन ने पहली बार देखा तो उन्हें खूबसूरत महिला समझ बैठे थे. टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज एंडरसन ने अपनी नयी किताब ‘बॉल. स्लीप. रिपीट.’ में यह खुलासा किया है. इंग्लैंड की ओर […]
लंदन : सुनहरे बाल, नीली आंखों और सुदर्शन व्यक्तित्व वाले इंग्लैंड के साथी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को जब जिमी एंडरसन ने पहली बार देखा तो उन्हें खूबसूरत महिला समझ बैठे थे.
टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज एंडरसन ने अपनी नयी किताब ‘बॉल. स्लीप. रिपीट.’ में यह खुलासा किया है. इंग्लैंड की ओर से 148 टेस्ट में 575 विकेट चटका चुके एंडरसन ने कहा, सुनहरे बाल, नीली आंखों और सुदर्शन व्यक्तित्व वाले स्टुअर्ट ब्राड जब पहली बार ड्रेसिंग रूप में आये तो मैंने सोचा: हे भगवान, यह कितनी खूबसूरत है.
उन्होंने कहा, विश्वास नहीं होता कि हमने मिलकर 1000 से अधिक विकेट चटकाए हैं. एंडरसन की किताब के अंश ब्रिटिश टेबलायड ‘द सन’ ने प्रकाशित किये हैं. एंडरसन ने अपनी किताब में कोच एंडी फ्लावर की मौजूदगी में हो रही टीम बैठक के दौरान पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान के बहुत तेज ‘पाद’ मारने का भी जिक्र किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










