सचिन तेंदुलकर ने की राहुल चहर की तारीफ, पढ़ें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने युवा लेग स्पिनर राहुल चहर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें शानदार प्रतिभा का धनी बताया है . चहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में 13 डाट गेंदें डाली और चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट […]
विज्ञापन
हैदराबाद : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने युवा लेग स्पिनर राहुल चहर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें शानदार प्रतिभा का धनी बताया है . चहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में 13 डाट गेंदें डाली और चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया .
तेंदुलकर ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा ,‘‘ राहुल चहर ने बेहतरीन गेंदबाजी की . मैने उसके पहले मैच से पूर्व ही महेला से कहा था कि यह शानदार गेंदबाज है . छठे से 15वें ओवर के बीच उसकी गेंदबाजी उम्दा थी .” जयवर्धने ने कहा ,‘‘ राहुल चहर शानदार गेंदबाज है और उसने चेन्नई पर लगातार दबाव बनाये रखा .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










