इशांत शर्मा का छलका दर्द, बताया - वनडे में क्‍यों नहीं मिलता मौका

Updated at : 16 Mar 2019 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
इशांत शर्मा का छलका दर्द, बताया - वनडे में क्‍यों नहीं मिलता मौका

नयी दिल्ली : अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि एकदिवसीय टीम में उनकी जगह इसलिए नहीं बन पा रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में यह राय बन गयी है कि वह टेस्ट मैचों के गेंदबाज है. इशांत ने करियर में 80 एकदिवसीय मैच खेले है जिसमें आखिरी बार वह वनडे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि एकदिवसीय टीम में उनकी जगह इसलिए नहीं बन पा रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट में यह राय बन गयी है कि वह टेस्ट मैचों के गेंदबाज है.

इशांत ने करियर में 80 एकदिवसीय मैच खेले है जिसमें आखिरी बार वह वनडे में तीन साल पहले दिखे थे. तीस साल के इस गेंदबाज ने अब तक 90 टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें खुद को टेस्ट विशेषज्ञ पर देखा जाना पसंद नहीं.

इसे भी पढ़ें…

शेन वॉर्न को पसंद हैं दुनिया के ये तीन खतरनाक स्पिनर, ‘जो पिटने पर भी नहीं डरते’

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मीडिया सत्र के दौरान इशांत ने सवाल पर कहा, हां, मैं मानता हूं कि भारतीय क्रिकेट में ऐसे विचारों के कारण मैं सीमित ओवर की टीम में नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि ऐसे विचार कहां से आते हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का औसत भी 50 से अधिक का है लेकन उन पर भी टेस्ट विशेषज्ञ का ठप्पा लगा है और इशांत खुद को सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज से जोड़ कर देखते हैं.

इसे भी पढ़ें…

क्‍या अनुशासनहीनता के कारण पृथ्वी शॉ को बीच में छोड़ना पड़ा था ऑस्‍ट्रेलिया दौरा, दिया ऐसा जवाब

दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने कहा, इमानदारी से कहूं तो यह कुछ ऐसा है जिससे खिलाड़ियों को जूझना पड़ रहा है, लेकिन मुझे नहीं पता ऐसी राय कहां से बनती है. इससे हम पर ठप्पा लग जाता है, ‘यह टेस्ट गेंदबाज है’, यह टी20 गेंदबाज है’, ‘लाल गेंद का गेंदबाज’, ‘सफेद गेंद का गेंदबाज’ और भी बहुत कुछ. टेस्ट मैचों में 267 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि अगर कोई लाल गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर सकता है तो वह किसी भी प्रारूप में खेल सकता है.

इसे भी पढ़ें…

आतंकी हमले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से रवाना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola