रोहित शर्मा ने इस कारण से बीच में ही छोड़ा ऑस्ट्रेलिया दौरा, भारत लौटे- नहीं खेलेंगे आखिरी टेस्ट

नयी दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बेटी के जन्म के कारण स्वदेश लौट गये हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के बयान के अनुसार रोहित 12 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला के लिये आठ जनवरी को टीम […]
नयी दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बेटी के जन्म के कारण स्वदेश लौट गये हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.
बीसीसीआई के बयान के अनुसार रोहित 12 जनवरी से शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला के लिये आठ जनवरी को टीम से जुड़ेंगे. रोहित की पत्नी रितिका ने रविवार को मुंबई में लड़की को जन्म दिया और यह बल्लेबाज मेलबर्न टेस्ट मैच में भारत की 137 रन से जीत के तुरंत बाद मुंबई के लिये रवाना हो गया था.
इसे भी पढ़ें…
रोहित शर्मा को पत्नी रितिका ने नये साल पर दिया अनोखा गिफ्ट, बने पापा
मेलबर्न में पहली पारी में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे और बीसीसीआई ने उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन भी नहीं किया है. भारत अभी शृंखला में 2-1 से आगे चल रहा है.
इसे भी पढ़ें…
ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ICC रैंकिंग में टॉप पर और मजबूत, न्यूजीलैंड नंबर तीन पर
स्मृति मंधाना बनी ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर’ और ‘वर्ष की वनडे क्रिकेटर’
बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में कहा, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा 30 दिसंबर को मुंबई रवाना हो गये थे. उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है. बीसीसीआई रोहित को जिंदगी के नये अध्याय की शुरुआत के लिये बधाई देता है.
इसे भी पढ़ें…
हरमनप्रीत को आईसीसी महिला टी20 टीम की कमान
बयान के अनुसार, रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. टेस्ट टीम में उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना गया है. वह (रोहित) आठ जनवरी को एकदिवसीय टीम से जुड़ेंगे जब टीम 12 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे शृंखला के लिये तैयारी शुरू करेगी.
इसे भी पढ़ें…
पत्नी अनुष्का संग सिडनी में नया साल मनायेंगे विराट कोहली, शेयर की रोमांटिक तसवीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




