Ranji Trophy: नदीम की फिरकी में फंसी सेना, झारखंड 81 रन से जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2018 2:58 PM
रांची : बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और सात विकेट झटके. उनके सात विकेट की बदौलत झारखंड ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के अंतिम दिन मंगलवार को यहां सेना को 81 रन से हराकर नाकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा. झारखंड के 270 […]
रांची : बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और सात विकेट झटके. उनके सात विकेट की बदौलत झारखंड ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप सी मैच के अंतिम दिन मंगलवार को यहां सेना को 81 रन से हराकर नाकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा.
झारखंड के 270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेना की टीम नदीम (62 रन पर सात विकेट) की फिरकी के सामने 57. 4 ओवर में 188 रन पर ही ढेर हो गयी. सेना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिये थे जिसके बाद राहुल सिंह (61) और मोहित अहलावत (52) ने छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर पारी को संभाला.
नदीम ने मोहित को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद झारखंड को जीत दर्ज करने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी. नदीम ने पहली पारी में भी तीन विकेट चटकाए थे. वह पारी में 15वीं बार पांच या इससे अधिक विकेट जबकि मैच में तीसरी बार 10 या इससे अधिक विकेट चटकाने में सफल रहे.
झारखंड की मौजूदा सत्र में यह सात मैचों में चौथी जीत है और उसके 30 अंक हो गए हैं। सेना की टीम के सात मैचों में सिर्फ 16 अंक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










