VIDEO: देखें मणिपुर के इस युवा गेंदबाज ने कैसे 10 ओवर में झटके 10 विकेट, रचा इतिहास

नयी दिल्ली : अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी में बुधवार को मणिपुर के एक युवा गेंदबाज ने ऐसा कमाल कर दिखाया जिसकी चर्चा हर किसी की जुबान पर है. सबको हैरान कर देने वाले इस खिलाड़ी का नाम रेक्स सिंह है. दरअसल, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. जहां मणिपुर के […]
नयी दिल्ली : अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी में बुधवार को मणिपुर के एक युवा गेंदबाज ने ऐसा कमाल कर दिखाया जिसकी चर्चा हर किसी की जुबान पर है. सबको हैरान कर देने वाले इस खिलाड़ी का नाम रेक्स सिंह है. दरअसल, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. जहां मणिपुर के तूफानी गेंदबाज रेक्स राजकुमार सिंह ने विरोधी टीम के 10 विकेट चटका दिये.
VIDEO
Just look at the swing, man! 😱😍
The ball is turning like a banana!🍌🤪This kid is a combo of @IrfanPathan
and @rpsingh!
Absolutely brilliant! 👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽#RexSingh(via @BCCI) pic.twitter.com/mTj8MAMDCy
— Utkarsh Verma (@utkarshv13) December 15, 2018
यह मैच अनंतपुर में खेला गया. मैच में रेक्स सिंह ने 9.5 ओवर डाले और सिर्फ 11 रन दिये. 9.5 ओवर में उन्होंने छह मेडन ओवर निकाले और विरोधी टीम के 10 विकेट चटकाकर चित कर दिया. मैच में विरोधी टीम (अरुणाचल प्रदेश) महज 36 रन ही बना सकी और मणिपुर ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया. मैच में रेक्स ने 5 बल्लेबाजों को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया.
इस मैच का वीडियो भी वायरल हो चला है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे रेक्स सिंह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के पसीने छुड़ा दिये. आप भी देखें वायरल होता यह वीडियो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




