ePaper

गेंद से छेड़खानी को बढ़ावा देने के आरोपों पर माइकल क्लार्क ने कहा, कायर हैं...

Updated at : 29 Nov 2018 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
गेंद से छेड़खानी को बढ़ावा देने के आरोपों पर माइकल क्लार्क ने कहा, कायर हैं...

सिडनी : आस्ट्रेलिया क्रिकेट इन दिनों शीर्ष से उतर चुका है और कई तरह के आरोपों के साथ बुरे समय को झेल रहा है. इसी दौर में टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ को बढ़ावा देने का काम किया. हालांकि क्लार्क ने इन आरोपों को […]

विज्ञापन


सिडनी :
आस्ट्रेलिया क्रिकेट इन दिनों शीर्ष से उतर चुका है और कई तरह के आरोपों के साथ बुरे समय को झेल रहा है. इसी दौर में टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ को बढ़ावा देने का काम किया. हालांकि क्लार्क ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने उस संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद की जिससे गेंद से छेड़खानी जैसे विवाद पैदा हुए.

उन्होंने एक शीर्ष प्रसारक को ‘सुर्खियों के पीछे भागने वाला कायर’ कहा. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है और बुधवार को क्लार्क ने कहा ,‘ आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को इस बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए कि लोग उसे पसंद करते हैं या नहीं. उसे सम्मान पाने के बारे में सोचना चाहिए.’ उन्होंने कहा ,‘ आक्रामक क्रिकेट खेलें. हमें पसंद हो या नहीं, लेकिन यह हमारे खून में है.’ पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच ने उन पर आरोप लगाया था कि इसी तरह के रवैये ने टीम को धोखेबाजी तक पहुंचा दिया.

आक्रामक क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के खून में, भारत के खिलाफ निर्मम होकर खेलें : क्लार्क

मेलबर्न के खेल प्रसारक और लेखक गेरार्ड वाटले ने कहा कि क्लार्क की इस तरह की सोच ने उस संस्कृति को बढ़ावा दिया कि टीम जीतने के लिए धोखेबाजी पर आमादा हो गई. क्लार्क ने जवाब में कहा ,‘ गेरार्ड वाटले ने यह कहा कि गेंद से छेड़खानी जैसे मसलों के लिए मैं जिम्मेदार हूं तो वह कुछ और नहीं बल्कि सुर्खियों के पीछे भागने वाले कायर हैं .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola