IND vsWI : टी-20 मैच कल, झारखंड के शाहबाज नदीम करेंगे डेब्यू

चेन्नई : भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव , जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिए आराम दिया गया है, जिसके कारण कल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में झारखंड के शाहबाज नदीम को डेब्यू का मौका मिलेगा. टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट […]
चेन्नई : भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव , जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच के लिए आराम दिया गया है, जिसके कारण कल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में झारखंड के शाहबाज नदीम को डेब्यू का मौका मिलेगा. टी-20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद नदीम और उनका परिवार काफी खुश था. टीम में शामिल किये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में नदीम ने कहा कि मैं काफी खुश हूं. इस सफलता के पीछे माता-पिता, पत्नी व झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, डीसीए के मनोज सिंह, धनबाद के मेरे पहले कोच इम्तियाज हुसैन और एसए रहमान का काफी सहयोग रहा. मेरा सपना पूरा हुआ. अपनी खुशी बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं.
रोहित शर्मा (कप्तान) , शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार , खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










