ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटरों का उठ गया है खुद पर से भरोसा

Updated at : 05 Nov 2018 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटरों का उठ गया है खुद पर से भरोसा

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऑरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के दिमाग में खुद की क्षमता को लेकर संदेह पैदा हो गया है लेकिन उम्मीद जतायी कि इसमें जरूर बदलाव होगा. ऑस्ट्रेलिया को रविवार को पहले वनडे में छह विकेट से हार का सामना […]

विज्ञापन

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऑरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के दिमाग में खुद की क्षमता को लेकर संदेह पैदा हो गया है लेकिन उम्मीद जतायी कि इसमें जरूर बदलाव होगा.

ऑस्ट्रेलिया को रविवार को पहले वनडे में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यह पिछले 19 वनडे में टीम की 17वीं हार है. उसने लगातार सात वनडे गंवाये हैं और इनमें से अधिकतर में बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे हार मिली.

फिंच ने कहा, आप कह सकते हैं कि संभवत: खिलाड़ी कभी कभी खुद पर संदेह करने लगते हैं. रविवार को एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर आठ और फिर छह विकेट पर 66 रन था लेकिन नाथन कूल्टर नाइल (34) और एलेक्स कैरी (33) की पारियों से टीम 152 रन तक पहुंच गयी. इससे पता चलता है कि टीम को स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की कितनी कमी खल रही है.

फिंच ने कहा, जब आपका स्कोर तीन विकेट पर आठ रन हो तो तब आपने अपने दिमाग में जिस तरह के खेल के बारे में सोच रखा है उससे भिन्न शैली की क्रिकेट खेलनी पड़ सकती है. जब खिलाड़ी अपने हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो वे खुद की क्षमता पर थोड़ा संदेह करने लग जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola