ePaper

विशाखापत्तनम पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, BCCI ट्‌वीट किया- बादशाह यहां है...

Updated at : 24 Oct 2018 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
विशाखापत्तनम पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, BCCI ट्‌वीट किया- बादशाह यहां है...

विशाखापत्तनम : महेंद्र सिंह धौनी ने मंगलवार को यहां के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच का मुआयना करने के बाद इस शहर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया जहां उन्होंने 13 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमायी थी. दो बार के विश्व कप विजेता भारतीय […]

विज्ञापन


विशाखापत्तनम :
महेंद्र सिंह धौनी ने मंगलवार को यहां के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच का मुआयना करने के बाद इस शहर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया जहां उन्होंने 13 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमायी थी. दो बार के विश्व कप विजेता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले पिच का मुआयना किया और मैदानकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की.

37 साल के धौनी ने अपने करियर का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ किया था लेकिन उन्हें पहचान मिली 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर खेले गये मैच से जिसमें उन्होंने तीसरे क्रम पर उतरकर 148 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.भारतीय टीम ने यह मैच जीता और धौनी ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा.बीसीसीआई ने ट्वीट किया, ‘‘ बादशाह यहां है. यह वही मैदान और शहर है जिससे उन्हें खास लगाव है.यहां से बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है.

कल भी कुछ यादगार करो.’ धौनी ने इस मैदान पर अब तक चार बार बल्लेबाजी की है. उन्होंने यहां 80 के शानदार औसत और 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ लगभग 250 रन बनाये हैं. उस मैच में सहवाग ने भी 40 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी लेकिन धौनी के शतक ने उसे फीका कर दिया था.

वेस्टइंडीज से दूसरा वनडे आज, कोहली के पास 10 हजारी बनने का मौका, इन रिकॉर्डों पर भी होंगी नजरें

एबी डिविलियर्स ने कहा, धौनी चाहे 80 की उम्र में हो या व्हीलचेयर पर मेरी प्लेइंग-11 में उनकी जगह हमेशा रहेगी पक्की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola