ePaper

वेस्‍टइंडीज को रौंदने के बाद अब रणजी ट्रॉफी में धमाका करेंगे पृथ्‍वी शॉ

Updated at : 15 Oct 2018 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्‍टइंडीज को रौंदने के बाद अब रणजी ट्रॉफी में धमाका करेंगे पृथ्‍वी शॉ

मुंबई : मुंबई की मजबूत टीम को विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे का साथ मिलेगा, जो वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट शृंखला खत्म होने के बाद राज्य टीम से जुड़ेंगे. सेमीफाइनल में मुंबई के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलेंगे जो क्वार्टर फाइनल में […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की मजबूत टीम को विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे का साथ मिलेगा, जो वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट शृंखला खत्म होने के बाद राज्य टीम से जुड़ेंगे.

सेमीफाइनल में मुंबई के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलेंगे जो क्वार्टर फाइनल में बिहार के खिलाफ मैच में खेले थे. जिसमें टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें…

पृथ्‍वी शॉ में तेंदुलकर, सहवाग और लारा की झलक : शास्त्री

मुंबई के कोच और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने भी पुष्ठि की कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े तीनों खिलाड़ी राज्य की टीम के लिए खेलेंगे. शॉ ने टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में खेला था लेकिन फिर उनका चयन टेस्ट टीम में हो गया. जहां पदार्पण करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज रहे. विजय हजारे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola