धौनी ने झारखंड के लिये विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से किया इनकार

हैदराबाद : राष्ट्रीय चयन समिति को तब शर्मसार होना पड़ा जब महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को झारखंड के लिये विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में खेलने से इनकार कर दिया जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी. इस मौजूदा घटना से स्पष्ट हो गया कि चयनकर्ताओं […]
हैदराबाद : राष्ट्रीय चयन समिति को तब शर्मसार होना पड़ा जब महेंद्र सिंह धौनी ने रविवार को झारखंड के लिये विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में खेलने से इनकार कर दिया जबकि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की थी.
इस मौजूदा घटना से स्पष्ट हो गया कि चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कोई संवाद नहीं होता. खिलाड़ी अपना कार्यक्रम खुद तय करते हैं. धौनी पिछले दो साल से बल्लेबाज के तौर पर फार्म में नहीं है, उनके महाराष्ट्र के खिलाफ झारखंड का क्वार्टरफाइनल मैच खेलने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार को झारखंड के मुख्य कोच राजीव कुमार ने बेंगलुरु में पत्रकारों को बताया कि धौनी ने क्वार्टरफाइनल में नहीं खेलने का फैसला किया.
जबकि मुख्य चयनकर्ता ने इससे पहले उनके इसमें हिस्सा लेने की घोषणा की थी. झारखंड के कोच कुमार ने कहा, धौनी को लगता है कि इस चरण में टीम से जुड़ना उचित नहीं होगा, क्योंकि टीम ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी अनुपस्थिति में क्वार्टरफाइनल तक जगह बनायी है. वह टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ना चाहते.
इसे भी पढ़ें…
भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच वानखेड़े से शिफ्ट करने पर बवाल, MCA ने COA से कारण पूछा
धौनी ने इस साल 22 दिन (15 वनडे और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच) ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है जिससे वह जब भी लंबे ब्रेक के बाद खेलते हैं तो फार्म में नहीं दिखते. ये भी सवाल उठाये जा रहे हैं कि प्रसाद ने सार्वजनिक घोषणा करने से पहले धौनी से एक बार बात की थी. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को कहा, मैं जानना चाहूंगा कि एमएसके प्रसाद कैसे धौनी से संपर्क करते हैं.
इसे भी पढ़ें…
क्रिकेट में ‘डबल सेंचुरी’ वाला अनोखा परिवार, शहजार हैं 6ठे सदस्य
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




