ePaper

झारखंड ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, जम्‍मू-कश्‍मीर से हारकर तमिलनाडु बाहर

Updated at : 07 Oct 2018 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, जम्‍मू-कश्‍मीर से हारकर तमिलनाडु बाहर

चेन्नई : झारखंड ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में गुजरात को हराया जबकि जम्मू एवं कश्मीर के हाथों शिकस्त के साथ मेजबान तमिलनाडु की टीम नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गई. एक अन्य मैच में बंगाल ने टीम राजस्थान को छह विकेट […]

विज्ञापन

चेन्नई : झारखंड ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में गुजरात को हराया जबकि जम्मू एवं कश्मीर के हाथों शिकस्त के साथ मेजबान तमिलनाडु की टीम नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गई.

एक अन्य मैच में बंगाल ने टीम राजस्थान को छह विकेट से हराया. गुजरात की टीम कम ओवर के मैच में 25 ओवर में 107 रन पर सिमट गई जिसके जवाब में झारखंड ने 21.4 ओवर में पांच विकेट पर 108 रन बनाकर जीत दर्ज की.

दूसरी तरफ तमिलनाडु की टीम काफी मजबूत स्थिति में होने के बावजूद 39.4 ओवर में 168 रन पर सिमट गई. जम्मू एवं कश्मीर ने इसके जवाब में कप्तान परवेज रसूल की नाबाद 71 रन की पारी की बदौलत 41 ओवर के मैच में 40.3 ओवर में छह विकेट पर 169 रन लक्ष्य हासिल किया.

एक अन्य मैच में राजस्थान की टीम 43 ओवर के मैच में नौ विकेट पर 177 रन ही बना सकी जिसके बाद बंगाल ने 37.4 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान मनोज तिवारी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola