संजय मांजरेकर ने ''डे-नाइट'' टेस्ट का समर्थन किया, कहा, इस फॉर्मेट से होगा दर्शकों की संख्या में इजाफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 10:44 PM
मुंबई : पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि दिन-रात्रि टेस्ट मैचों से दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा और सोमवार को इस बात पर हैरानी व्यक्त की कि भारत इसे अपनाने के खिलाफ क्यों है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के बजाय टी20 लीग में खेलना इसलिये पंसद कर रहे हैं […]
मुंबई : पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि दिन-रात्रि टेस्ट मैचों से दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा और सोमवार को इस बात पर हैरानी व्यक्त की कि भारत इसे अपनाने के खिलाफ क्यों है.
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के बजाय टी20 लीग में खेलना इसलिये पंसद कर रहे हैं क्योंकि छोटे प्रारूप में काफी धन राशि होती है. मांजरेकर ने यहां कहा, ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेस्ट क्रिकेट के प्रति रूझाने, दर्शकों की संख्या बढ़ाने, लोकप्रियता बढ़ाने का एकमात्र तरीका दिन-रात्रि टेस्ट मैच हैं.
इस पूर्व खिलाड़ी ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में नौंवे दिलीप सरदेसाई स्मारक व्याख्यान में भाषण देते हुए हैरानी व्यक्त की, हम ज्यादा दिन-रात्रि टेस्ट मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं, जबकि पता है कि इससे दर्शकों की संख्या में और इजाफा ही होगा.
उन्होंने कहा, भारत ने हाल में एक पेशकश को ठुकरा दिया – क्योंकि खिलाड़ी इसमें खेलने से भयभीत हैं, गुलाबी गेंद और ओस में नहीं खेलना चाहते. भारत के लिये 74 वनडे खेल चुके 53 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, मेरा हमेशा ही मानना रहा है कि परिस्थितियां तब तक अनुचित नहीं होती जब तक ये दोनों टीमों के लिये एक सी हैं.
मांजरेकर ने कहा, आज टेस्ट क्रिकेट खाली स्टैंड के सामने खेला जाता है और आईपीएल 50,000 से ज्यादा जुनूनी लोगों के सामने जिसे लाखों लोग टीवी पर देखते हैं. उन्होंने कहा, हर हालत में खिलाड़ी आईपीएल में खेलना चाहते हैं, जिसके बाद और इसके दौरान खिलाड़ियों को कितनी ही चोटें लगती हैं. आईपीएल से आपको शोहरत और धन मिलता है, कौन इसे न कहेगा?
मांजरेकर ने कहा, साथ ही टेस्ट क्रिकेट इतना मुश्किल है, इसलिये हैरानी की बात नहीं है कि कई क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट के बजाय टी20 लीग को चुन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










