कोहली और चानू को 25 सितंबर को मिलेगा खेल रत्न

Updated at : 20 Sep 2018 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली और चानू को 25 सितंबर को मिलेगा खेल रत्न

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू 25 सितंबर को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करेंगे. खेल मंत्रालय ने गुरुवार को यह घोषणा की. खेल मंत्रालय ने आज पुरस्कार विजेताओं की सूची आधिकारिक तौर पर जारी की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में इन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू 25 सितंबर को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार हासिल करेंगे.

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को यह घोषणा की. खेल मंत्रालय ने आज पुरस्कार विजेताओं की सूची आधिकारिक तौर पर जारी की. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में इन खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. अर्जुन पुरस्कार के लिये चुने गये 20 खिलाड़ियों में भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा शामिल है.

बुधवार को तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह का नाम पूर्व में अनुशासनहीनता के एक मामले के कारण द्रोणाचार्य पुरस्कारों की सूची से हटा दिया गया था. विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं. उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया था.

कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं. चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये चुना गया हैं उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थी.

राष्ट्रपति उसी दिन द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार भी प्रदान करेंगे. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है. अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है.

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है : राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: विराट कोहली और मीराबाई चानू.

अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स); एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन); सतीश कुमार (मुक्केबाजी); स्मृति मंदाना (क्रिकेट); शुभंकर शर्मा (गोल्फ); मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी); रवि राठौड़ (पोलो); राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी); मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस); रोहन बोपन्ना (टेनिस); सुमित (कुश्ती); पूजा काडिया (वुशु); अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स); मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन).

द्रोणाचार्य पुरस्कार: सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी); विजय शर्मा (भारोत्तोलन); ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस); सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स); क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन); तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन); जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन).

ध्यान चंद पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola