कोहली को झटका, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान गंवाया

Updated at : 13 Aug 2018 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली को झटका, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान गंवाया

दुबई : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक का स्थान गंवा दिया. कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गये हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का […]

विज्ञापन

दुबई : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक का स्थान गंवा दिया.

कोहली की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गये हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं. भारतीय कप्तान ने 23 और 17 रन की पारियां खेली. भारतीय टीम पहली पारी में 107 और दूसरी में 130 रन पर आउट हो गई और उसे एक पारी तथा 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी.

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 67वें से 57वें स्थान पर पहुंच गये. अश्विन हरफनमौलाओं की सूची में दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलैंडर को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गये. दूसरी ओर हार्दिक पांड्या गेंदबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान चढ़कर 74वें स्थान पर पहुंच गये.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 38 साल में 900 अंक पार करने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल सातवें गेंदबाज हो गये. एंडरसन ने दूसरे टेस्ट में 43 रन देकर नौ विकेट लिये जिससे उनके 903 अंक हो गये हैं. उनसे पहले सिडनी बर्नेस (932) , जार्ज लोहमैन (931) ,टोनी लोक (912) , इयान बाथम (911) , डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) यह आंकड़ा पार कर चुके हैं.

बाथम (1980) के बाद इस आंकड़े को पार करने वाले एंडरसन इंग्लैंड के पहले गेंदबाज हैं. वह गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा से 21 अंक पीछे दूसरे स्थान पर है.

इंग्लैंड के लिये नाबाद शतक बनाने और चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स 34 पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गये हैं. जानी बेयरस्टा बल्लेबाजों की रैकिंग में नौवें स्थान पर हैं. जोस बटलर एक पायदान चढकर 69वें और ओलिवर पोप 125वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola