भारतीय ए टीम को लगा झटका, चोटिल विजय शंकर सीरीज से बाहर

नयी दिल्ली : तमिलनाडु के चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर चोट के कारण भारत ए के लिये 17 अगस्त से शुरू हो रही आगामी चतुष्कोणीय ए सीरीज में नहीं खेल पायेंगे. इस टूर्नामेंट में भारत ए और बी टीमों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें शामिल हैं. वह बायें पैर की हैमस्ट्रिंग […]
नयी दिल्ली : तमिलनाडु के चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर चोट के कारण भारत ए के लिये 17 अगस्त से शुरू हो रही आगामी चतुष्कोणीय ए सीरीज में नहीं खेल पायेंगे.
इस टूर्नामेंट में भारत ए और बी टीमों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमें शामिल हैं. वह बायें पैर की हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और बेंगलुरू के एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, विजय शंकर इस चतुष्कोणीय सीरीज में भारत बी टीम का हिस्सा थे. हालांकि सीनियर चयन समिति ने फैसला किया कि शंकर की जगह भारत बी की टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




