प्रतिबंध के बाद चंदीमल की श्रीलंका टी20 टीम में वापसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2018 6:59 PM
कोलंबो : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल ने खेल भावना का उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेलने के बाद गुरुवार को टी20 टीम में वापसी की. श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार चंदीमल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी20 के लिये 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. चंदीमल दो टेस्ट मैचों की शृंखला […]
कोलंबो : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल ने खेल भावना का उल्लंघन के लिए प्रतिबंध झेलने के बाद गुरुवार को टी20 टीम में वापसी की. श्रीलंका क्रिकेट के बयान के अनुसार चंदीमल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टी20 के लिये 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
चंदीमल दो टेस्ट मैचों की शृंखला और पहले चार एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल पाये थे. पांचवां और अंतिम वनडे रविवार को होगा लेकिन चंदीमल को इसके लिये टीम में शामिल नहीं किया गया है. चंदीमल, श्रीलंका के कोच चंडिका हथुरासिंघे और मैनेजर असांका गुरूसिंघे पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जून में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दो घंटे तक मैदान पर उतरने से इन्कार करने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने प्रतिबंध लगाया था. इससे ठीक पहले चंदीमल पर गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे. श्रीलंका के कप्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट तथा इसके बाद दो अन्य टेस्ट और चार वनडे के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था.
श्रीलंका की टी20 टीम इस प्रकार है : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दासुन शानाका, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, उपुल थरंगा, कुसाल मेंडिस, तिसारा परेरा, शेहान जयसूर्या, शेहान मदुष्का, लाहिरू कुमारा, दिनेश चंदीमल, अकिला धनंजय, जेफरी वंडारसे, लक्ष्मण संदाकन और बिनुरा फर्नांडो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










