इंग्‍लैंड दौरा : विराट कोहली और टीम इंडिया की निगाह आईसीसी रैंकिंग में सुधार पर

Updated at : 26 Jun 2018 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्‍लैंड दौरा : विराट कोहली और टीम इंडिया की निगाह आईसीसी रैंकिंग में सुधार पर

दुबई : आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय कप्तान विराट कोहली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली शृंखलाओं से खुद की और अपनी टीम की रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे. भारत टीम रैंकिंग में 123 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत अगर आयरलैंड के खिलाफ दो और […]

विज्ञापन

दुबई : आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय कप्तान विराट कोहली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली शृंखलाओं से खुद की और अपनी टीम की रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगे.

भारत टीम रैंकिंग में 123 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत अगर आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में जीत दर्ज करता है तो वह 127 अंक तक पहुंच सकता है. दूसरी तरफ इंग्लैंड अगर ऑस्ट्रेलिया और फिर भारत को 3-0 से हरा देता है तो वह 126 अंक तक पहुंच जाएगा.

अगर जिम्बाब्वे त्रिकोणीय शृंखला में कुछ उलटफेर कर देता है तो भारत या इंग्लैंड शीर्ष पर भी पहुंच सकते हैं. शीर्ष पर काबिज पाकिस्तान , दूसरी रैंकिंग का ऑस्ट्रेलिया और तीसरे नंबर का भारत आगामी दिनों में मैच खेलेंगे जिससे अगले दो सप्ताह में टी 20 रैंकिंग में बदलाव होने की संभावना है.

पाकिस्तान के 131 अंक हैं और वह हरारे में एक से आठ जुलाई के बीच होने वाली त्रिकोणीय शृंखला में खिताब का दावेदार है. ऑस्ट्रेलिया भी इस टूर्नामेंट में भाग लेगा. वह पाकिस्तान से पांच अंक पीछे है और अपने चारों मैच जीतने पर उसे पीछे छोड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलिया अगर इंग्लैंड को एकमात्र टी 20 में हरा देता है. इसके बाद त्रिकोणीय शृंखला के चारों मैच जीतकर पाकिस्तान को फाइनल में भी पराजित करता है तो उसके अंकों की संख्या 137 पर पहुंच सकती है. आईसीसी टी 20 खिलाड़ियों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और आरोन फिंच तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

भारतीय कप्तान कोहली फिर से नंबर एक स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेंगे. वह अभी 670 अंक के साथ आठवें स्थान पर हैं. आगामी मैचों में जो गेंदबाज खेलेंगे उनमें पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान दूसरे और भारत के युजवेंद्र चहल तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola