ePaper

अमिताभ चौधरी ने विनोद राय और डायना एडुल्जी पर लगाया गंभीर आरोप

Updated at : 02 Jun 2018 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ चौधरी ने विनोद राय और डायना एडुल्जी पर लगाया गंभीर आरोप

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की 22 जून को होने वाली आमसभा की विशेष बैठक रोकने के प्रशासकों की समिति के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने विनोद राय और डायना एडुल्जी पर आरोप लगाया कि वे बिना पारदर्शिता के और किसी अधिकार के लिये गए फैसलों पर बातचीत से बचना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की 22 जून को होने वाली आमसभा की विशेष बैठक रोकने के प्रशासकों की समिति के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने विनोद राय और डायना एडुल्जी पर आरोप लगाया कि वे बिना पारदर्शिता के और किसी अधिकार के लिये गए फैसलों पर बातचीत से बचना चाह रहे हैं.

चौधरी ने राय को लिखे ईमेल में कहा , 22 जून 2018 को होने वाली एसजीएम रोकने का साफ तौर पर यही मकसद है कि आमसभा समिति द्वारा बिना किसी अधिकार के और पदाधिकारियों को अंधेरे में रखकर लिये गए फैसलों पर बात नहीं कर सके. उन्होंने विभिन्न नियुक्तियों में सीओए द्वारा लिये गए फैसलों पर भी सवाल उठाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola