पाकिस्तान से शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड टीम में जेनिंग्स की वापसी

लंदन : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को हैडिंग्ले में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए खराब फार्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन की जगह कीटोन जेनिंग्स को टीम में जगह दी है. जेनिंग्स के रूप में 12 सदस्यीय टीम में एकमात्र बदलाव किया गया है. इंग्लैंड को लार्ड्स में पहले […]
लंदन : इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को हैडिंग्ले में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए खराब फार्म से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन की जगह कीटोन जेनिंग्स को टीम में जगह दी है.
जेनिंग्स के रूप में 12 सदस्यीय टीम में एकमात्र बदलाव किया गया है. इंग्लैंड को लार्ड्स में पहले टेस्ट में चार दिन के भीतर ही पाकिस्तान के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें…
इंग्लैंड पर पाकिस्तान की शानदार जीत से गौरवान्वित हूं : सरफराज अहमद
सरे की ओर से घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे स्टोनमैन पहले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 13 रन ही बना पाए. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच एक से पांच जून तक हैडिंग्ले में खेला जाएगा.
* इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : एलिस्टेयर कुक , कीटोन जेनिंग्स , जो रूट , डेविड मलान , जानी बेयरस्टा , बेन स्टोक्स , जोस बटलर , डोमीनिक बेस , मार्क वुड , स्टुअर्ट ब्राड , जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




