चोटिल झूलन गोस्वामी टी20 श्रृंखला से बाहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पोशेफ्स्ट्रम : एड़ी की चोट के कारण भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज यहां शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला नहीं खेल सकेगी . बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ झूलन को एड़ी में चोट लगी है और उसका आज एमआरआई कराया गया .” इसमें कहा […]
विज्ञापन
पोशेफ्स्ट्रम : एड़ी की चोट के कारण भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज यहां शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 श्रृंखला नहीं खेल सकेगी . बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,‘‘ झूलन को एड़ी में चोट लगी है और उसका आज एमआरआई कराया गया .”
इसमें कहा गया ,‘‘ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्थानीय डाक्टर से सलाह के बाद यह पाया कि उसे कुछ सप्ताह आराम की जरूरत है. वापसी के बाद वह पैरों के विशेषज्ञ से बात करेगी और बेंगलूरू में एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू करेगी .” गोस्वामी ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में पांच विकेट लिये. वह तीसरा और आखिरी वनडे नहीं खेल सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










