ePaper

IPL Auction 2018 : गौतम गंभीर व यूसुफ पठान को उनकी टीमों ने छोड़ा, दूसरी टीम में जाने पर किया ट्वीट

Updated at : 27 Jan 2018 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Auction 2018 : गौतम गंभीर व यूसुफ पठान को उनकी टीमों ने छोड़ा, दूसरी टीम में जाने पर किया ट्वीट

मुंबई : आईपीएल 2018 के लिए खिलाडि़यों की नीलामी की प्रक्रिया जारी है. नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखायी. गंभीर को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने खरीदा. वहीं ऑलराउंडर यूसुफ पठान को भी खरीदने में कोलकाता की टीम ने दिलचस्‍पी नहीं दिखायी, बाद में पठान को 1.9 करोड़ […]

विज्ञापन

मुंबई : आईपीएल 2018 के लिए खिलाडि़यों की नीलामी की प्रक्रिया जारी है. नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर में कोई दिलचस्‍पी नहीं दिखायी. गंभीर को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने खरीदा. वहीं ऑलराउंडर यूसुफ पठान को भी खरीदने में कोलकाता की टीम ने दिलचस्‍पी नहीं दिखायी, बाद में पठान को 1.9 करोड़ रुपये में सनराजर्स हैदराबाद ने खरीदा.

गौतम गंभीर को भी खासा फायदा नहीं मिला. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले गंभीर को दिल्‍ली की टीम ने 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा. गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, ‘आई एम बैक दिल्ली डेयरडेविल्‍स.’ वहीं यूसुफ पठान ने ट्वीट किया, ‘केकेआर (कोलकाता नाइटराइडर्स) के साथ 7 साल की सुंदर यात्रा, सभी चीजों के लिए धन्‍यवाद. ऑरेंज आर्मी (सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्‍सा बनकर उत्‍साहित हूं.’

आईपीएल में यूसुफ पठान ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. पहले तीन सीजन में पठान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. जिसके बाद 2011 की नीलामी में केकेआर ने यूसुफ पठान को 9.66 करोड़ रुपये में खरीदा था. पठान ने आईपीएल में 149 मैचों की 133 पारियों में 29.63 के औसत से 2904 रन बनाये हैं. साथ ही पठान ने 80 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 41 विकेट भी अपने नाम किये हैं.

फिलहाल डोपिंग टेस्‍ट में फेल होने के कारण पठान चर्चा में थे. हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें इस मामले में बचाते हुए उनके 5 महीने के प्रतिबंध को बैकडेट में करते हुए उन्हें बचा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola