धौनी के अनुभव को कम करके मत आंको : गिलक्रिस्ट

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को लगता है कि महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी से भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत फायदा होता है और उनका मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव को कम करके नहीं आंकना चाहिए. गिलक्रिस्ट ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, मुझे लगता है […]
नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को लगता है कि महेंद्र सिंह धौनी की मौजूदगी से भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत फायदा होता है और उनका मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान के अनुभव को कम करके नहीं आंकना चाहिए.
गिलक्रिस्ट ने यहां एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, मुझे लगता है कि भारतीय टीम जितना सोचती है, उससे ज्यादा फायदा उसे उनके (धौनी) अनुभव और उनके आस-पास रहने से मिलता है. मुझे हैरानी होती है कि उनके आसपास के लोग ड्रेसिंग रुम में उनके अनुभव और उनकी शांतचित्त रहने को कम करके आंकते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को नया रुप देने वाले गिलक्रिस्ट का मानना है कि धौनी अब भी तीसरे से लेकर सातवें नंबर तक किसी भी स्थान पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










