ePaper

कोहली, अश्विन ने नस्ली टिप्पणियों पर मुकुंद के कड़े रवैये का समर्थन किया

Updated at : 10 Aug 2017 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली, अश्विन ने नस्ली टिप्पणियों पर मुकुंद के कड़े रवैये का समर्थन किया

नयी दिल्ली : कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय खिलाडियों ने अपने साथी अभिनव मुकुंद के नस्ली टिप्पणियों के खिलाफ अपनाये गये कड़े रवैये का समर्थन किया. कोहली ने ट्वीट किया, बहुत अच्छा कहा अभिनव. मुकुंद ने सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि अपनी त्वचा के रंग के कारण […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय खिलाडियों ने अपने साथी अभिनव मुकुंद के नस्ली टिप्पणियों के खिलाफ अपनाये गये कड़े रवैये का समर्थन किया.

कोहली ने ट्वीट किया, बहुत अच्छा कहा अभिनव. मुकुंद ने सोशल मीडिया पर नस्लवादी टिप्पणियों पर करारा जवाब देते हुए कहा है कि अपनी त्वचा के रंग के कारण वह खुद बरसों से यह अपमान झेलते आये हैं.

केवल कोहली ही नहीं रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पंड्या ने भी उनका समर्थन किया. अश्विन ने लिखा, पढ़ें और सीखें, इसे बडा मसला नहीं बनायें क्योंकि यह किसी की भावनाएं हैं. यहां तक कि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी मुकुंद का बयान पढ़ने के बाद उनके समर्थन में आयी. अपने ट्विटर पेज पर एक बयान में मुकुंद ने त्वचा के रंग को लेकर भेजे गए कुछ संदेशों पर निराशा जताई है.

मुकुंद ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में पहला टेस्ट खेलकर दूसरी पारी में 81 रन बनाये थे. तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि उनके बयान में भारतीय क्रिकेट टीम के किसी सदस्य से कोई सरोकार नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola