दक्षिण अफ्रीका की अच्छी गेंदबाजी, पर इंग्लैंड अब भी मजबूत

मैनचेस्टर : डुआने ओलिवर की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और टेस्ट क्रिकेट मैच में वापसी की अच्छी कोशिश की, लेकिन मोईन अली के धुआंधार अर्धशतक से उसकी श्रृंखला बराबर करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा. इंग्लैंड ने बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल […]
मैनचेस्टर : डुआने ओलिवर की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और टेस्ट क्रिकेट मैच में वापसी की अच्छी कोशिश की, लेकिन मोईन अली के धुआंधार अर्धशतक से उसकी श्रृंखला बराबर करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा.
इंग्लैंड ने बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त होने तक आठ विकेट पर 224 रन बनाये हैं और उसकी कुल बढ़त 360 रन हो गयी है. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 362 रन बनाये थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 226 रन पर आउट हो गया. स्टंप उखड़ने के समय मोईन 67 रन पर खेल रहे थे जबकि स्टुअर्ट ब्राड ने अभी अपना खाता खोलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




