भारत को रोक पाना बेहद मुश्किल, इतिहास भी पाकिस्तान के खिलाफ, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

लंदन : भारत और पाकिस्तान के बीच दोपहर तीन बजे से लंदन के ओवल में महामुकाबला होने वाला है. यह पहला मौका है जब आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब दोनों देशों के बीच खेल होता है तो फिर उसे केवल खेल […]
लंदन : भारत और पाकिस्तान के बीच दोपहर तीन बजे से लंदन के ओवल में महामुकाबला होने वाला है. यह पहला मौका है जब आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब दोनों देशों के बीच खेल होता है तो फिर उसे केवल खेल की भावना से नहीं बल्कि एक जंग की तरह लोग देखते हैं. हालांकि यह खेल भावना के विपरीत है, क्योंकि खेल में हार-जीत खेल का हिस्सा होता है.
बहरहाल आज लंबे समय के बाद दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में उतरने वाली हैं. लेकिन इससे पहले ये सवाल उठता है कि दोनों टीमों में मजबूत कौन सी टीम है और मैच में किसका पलड़ा ज्यादा भारी है. जाहीर है क्रिकेट के जानकार टीम इंडिया को ही पाकिस्तान पर 20 मान रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा टूर्नामेंट की ही अगर बात करें तो भारतीय टीम ने जिस प्रकार से खेल के सभी विभाग में प्रदर्शन दिखाया है उससे साफ लगता है कि पाकिस्तान की टीम पर भारतीय टीम भारी पड़ेगी. लेकिन आइये कोई भी संभावनाओं से एक नजर आंकड़ों पर डाल लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










