Australian Open: आज मेरी छुट्टी होने वाली थी, 2 सेट हारने के बाद कैसे जीते जोकोविच?

Updated:
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच और लोरेंजो मुसेटी

Australia Open: खेल में कहते हैं कि चैंपियन को किस्मत का साथ भी चाहिए होता है. ऐसा ही कुछ बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में देखने को मिला. 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच हार की कगार पर खड़े थे, लेकिन मैच का पासा ऐसा पलटा कि वे सेमीफाइनल में पहुंच गए. दरअसल, उनके अपोनेंट लोरेंजो मुसेटी शानदार खेल रहे थे और जीत के करीब थे, लेकिन चोट ने उनका रास्ता रोक दिया. जोकोविच खुद मानते हैं कि आज वो लकी रहे.

विज्ञापन

Australian Open: मैच की शुरुआत में ऐसा लगा जैसे आज जोकोविच का दिन नहीं है. पांचवीं स्थान पर मौजूद लोरेंजो मुसेटी (Lorenzo Musetti) ने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने पहले दो सेट में नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था. मुसेटी ने पहला सेट 6-4 और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया था. फैंस हैरान थे कि 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच आज इतनी आसानी से कैसे पिछड़ रहे हैं. मुसेटी की फुर्ती और शॉट सिलेक्शन के आगे जोकोविच के पास कोई जवाब नहीं था.

विज्ञापन

तीसरे सेट में ड्रामा और मेडिकल टाइमआउट

जब मुसेटी जीत की तरफ बढ़ रहे थे, तभी किस्मत ने खेल बिगाड़ दिया. तीसरे सेट के तीसरे गेम के दौरान मुसेटी को अपने दाहिने पांव के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ. दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा. इलाज के बाद वे कोर्ट पर लौटे और एक गेम खेला भी, लेकिन शरीर ने साथ देने से मना कर दिया. उस समय जोकोविच तीसरे सेट में 3-1 से आगे चल रहे थे. आखिर में मुसेटी ने मैच से हटने का फैसला किया और जोकोविच को विजेता घोषित कर दिया गया.

मैच के बाद जोकोविच का बयान

जीत के बाद जोकोविच ने बड़ी ईमानदारी से माना कि आज मुसेटी उनसे बेहतर खिलाड़ी थे. 38 साल के जोकोविच ने कहा, मुझे मुसेटी के लिए बहुत दुख हो रहा है. वो आज मुझसे कहीं बेहतर खेल रहे थे. सच कहूं तो आज मेरी छुट्टी होने वाली थी, लेकिन खेल में ऐसी चीजें होती रहती हैं.

जोकोविच के लिए यह टूर्नामेंट काफी अजीब रहा है. इससे पिछले राउंड में याकूब मेनसिक भी चोट के कारण मैच से पहले ही हट गए थे, जिससे जोकोविच को वाकओवर मिल गया था. यानी पिछले दो मैचों में जोकोविच को बमुश्किल दो सेट ही पूरे खेलने को मिले हैं. अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला यानिक सिनर और बेन शेल्टन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. जोकोविच अब अपने 25वें ग्रैंड स्लैम और 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के बेहद करीब हैं.

ये भी पढ़ें-

राष्ट्रपति मुर्मू ने की महिला खिलाड़ियों की तारीफ, वर्ल्ड कप जीत पर कही ये बड़ी बात

Australian Open: नोवाक जोकोविच का ऐतिहासिक कारनामा, ग्रैंड स्लैम में पूरी की 400 जीत, फेडरर की भी बराबरी की

Australian Open: नाओमी ओसाका का सफर खत्म, चोट की वजह से तीसरे दौर से पहले हटीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola