असम सरकार ने हिमा दास के लिए की खेल रत्न पुरस्कार की अनुशंसा, खेल मंत्रालय को भेजा पत्र

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
असम सरकार ने हिमा दास के लिए की खेल रत्न पुरस्कार की अनुशंसा, खेल मंत्रालय को भेजा पत्र

शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास के नाम की असम सरकार ने खेलरत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है.

विज्ञापन

वर्ष 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास के नाम की असम सरकार ने खेलरत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है. असम के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को पांच जून को अनुशंसा पत्र भेजा. असम के धींग गांव की रहने वाली 20 वर्ष की दास इस साल खेलरत्न के लिए नामित सबसे युवा खिलाड़ी है.

फिनलैंड में 2018 में अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में वैश्विक खिताब जीतने वाली भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा के अलावा भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल और क्रिकेटर रोहित शर्मा का नामांकन भी देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए किया गया है.

हिमा ने 2018 में अंडर 20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता. उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला था . इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न के अवॉर्ड के लिए नामित किया है इसके अलावा उनकी महिला हॉकी टीम की साथी वंदना कटारिया और मोनिका को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया है.

Also Read: असम सरकार ने हिमा दास के लिए की खेल रत्न पुरस्कार की अनुशंसा, खेल मंत्रालय को भेजा पत्र

पुरुष हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमन प्रीत सिंह को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है. टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन और इशान्त शर्मा भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित हो चुके हैं. जबकि महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है. देश का सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच के प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola