Asian Games से पहले टीम इंडिया के साथ हुआ खेला, खिलाड़ियों की जर्सी के साइज में झमेला

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को किट साइज की समस्या का सामना करना पड़ा. जर्सी और किट का साइज सही नहीं होने से आखिरी समय में इसे ठीक करने की कवायद शुरू हुई.

विज्ञापन

Asian Games 2026 में उतरने के लिए टीम इंडिया जापान रवाना होने वाली है, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एक अलग तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा. टीम के कुछ खिलाड़ियों की जर्सी और किट का साइज सही नहीं होने के कारण आखिरी समय में इसे ठीक करने की कवायद शुरू हुई. कुछ खिलाड़ियों की किट अभी पहुंचना बाकी है.

विज्ञापन

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को 20 सितंबर की सुबह नागोया के लिए रवाना होना है. इससे पहले खिलाड़ियों की किट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के किट सप्लायर JSW Inspire के बीच लगातार बातचीत चलती रही.

खिलाड़ियों को मिली किट, लेकिन साइज ने बढ़ाई परेशानी

एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों को सही साइज की जर्सी और किट उपलब्ध कराने में परेशानी आई. IOA से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि ज्यादातर खिलाड़ियों की साइज से जुड़ी समस्या ठीक कर दी गई है, जबकि कुछ किट अभी बाकी हैं और जल्द ही टीम को पहुंचा दी जाएंगी.

दरअसल, इस बार खिलाड़ियों को दो अलग-अलग जर्सी की जरूरत है. भारत को जापान के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले एकमात्र टी20 मुकाबले में अपनी नियमित किट पहननी है. इसके बाद एशियन गेम्स के मुकाबलों के लिए टीम आधिकारिक एशियन गेम्स जर्सी में नजर आएगी.

ये भी पढ़ें: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 में भारत का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान रवाना होगी टीम

श्रेयस अय्यर (फोटो- एक्स)
श्रेयस अय्यर (फोटो- एक्स)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी. उससे पहले टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबला खेलेगी. एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत का अभियान 28 सितंबर से शुरू होना है. ऐसे में टीम के पास जापान पहुंचने के बाद परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार करने का भी समय रहेगा.

नागोया में होटल को लेकर भी BCCI ने लिया बड़ा फैसला

भारतीय पुरुष टीम के सामने सिर्फ किट की समस्या नहीं आई है. नागोया में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर भी BCCI ने अलग रास्ता अपनाया है. पीटीआई के अनुसार, नागोया में दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने से जुड़ी परेशानियों की जानकारी सामने आने के बाद BCCI ने पुरुष क्रिकेट टीम के लिए अपने स्तर पर होटल की व्यवस्था की है.

एक सूत्र ने बताया कि पुरुष टीम के लिए आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराए गए कमरों में किट बैग रखने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी. नागोया में बड़े होटलों की संख्या भी सीमित है. इसके बावजूद BCCI ने टीम के जापान पहुंचने से पहले अपने स्तर पर व्यवस्था कर ली है.

क्रिकेट के मैदान को लेकर भी चिंता

टीम के ठहरने के अलावा एशियन गेम्स में क्रिकेट के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर भी सवाल हैं. इसमें सबसे अहम मुद्दा खेलने वाले मैदान से जुड़ा है. टीम इंडिया के जापान पहुंचने के बाद इन सुविधाओं को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी. वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ठहरने की व्यवस्था को लेकर ऐसी परेशानी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक महिला टीम IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में ही रह रही है.

ये भी पढ़ें: Quimcy Dsouza semifinal: भारत की क्विम्सी जोआकिम डिसूजा का कमाल, Asian Games टेकबॉल के सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola