फ्री में कब, कहां और कैसे देखें एशियन गेम्स 2026 में भारत का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 (फोटो- सोशल मीडिया/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है. खेल प्रेमी भारत के मुकाबले फ्री में भी देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स और डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध कवरेज के जरिए भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों का आनंद लिया जा सकता है.

विज्ञापन

Asian Games 2026 Free Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 का आगाज आज 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में हो रहा है. भारत समेत 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी इस महाकुंभ में हिस्सा ले रहे हैं. एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर को तक खेला जाएगा. इस दौरान 43 खेलों में मुकाबले होंगे. भारत के खिलाड़ी शूटिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट समेत कई खेलों में मेडल जीतने उतरेंगे.

विज्ञापन

एशियन गेम्स देखने के लिए आपको सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. हालांकि जो दर्शक एशियन गेम्स को फ्री में देखना चाहते हैं उनके लिए भी विकल्प मौजूद है. आइए जानते हैं फ्री में एशियन गेम्स देखने को लिए दर्शकों को क्या करना होगा?

Asian Games 2026 Free में कहां देखें?

अगर आप एशियन गेम्स 2026 को फ्री में टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आप डीडी स्पोर्ट्स और डीडी फ्री डिश पर मुकाबले देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर भारतीय टीम के मुकाबले आप आसानी से फ्री में देख सकते हैं. भारत का मुकाबला देखने के लिए अब आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 57 रन पर जापान ढेर, 90 गेंद रहते जीता भारत... शेफाली की तूफानी पारी से सेमीफाइनल में टीम इंडिया

Asian Games 2026 की कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग ?

मोबाइल या लैपटॉप पर एशियन गेम्स देखने वाले दर्शकों के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में एशियन गेम्स का प्रमुख ब्रॉडकास्टर है. टीवी पर अलग-अलग भाषाओं में कवरेज के लिए सोनी स्पोर्ट्स के कई चैनल उपलब्ध हैं.

Asian Games Opening Ceremony कितने बजे शुरू होगी?

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को जापान के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम, नागोया में होगी. समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से करीब 4:30 बजे तक चलेगा. भारतीय दर्शक दोपहर 2:30 बजे से ही टीवी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़ सकते हैं.

Opening Ceremony से पहले बदल गया भारत का Flag Bearer

ओपनिंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले भारत के फ्लैग बियरर में अहम बदलाव हुआ. पहले तजिंदरपाल सिंह तूर को मनु भाकर के साथ भारत का ध्वजवाहक बनाया गया था. लेकिन अब तूर की जगह कबड्डी स्टार पवन सेहरावत भारत का तिरंगा लेकर चलेंगे.

मनु भाकर के साथ पवन सेहरावत संभालेंगे तिरंगा

अब ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत भारतीय दल का नेतृत्व करते नजर आएंगे. मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं. वहीं पवन सेहरावत पिछली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा रहे थे. अब देखना होगा कि इस बार एशियन गेम्स में भारतीय दल कितना मेडल जीतने में सफल होता है. पिछली बार भारत ने एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल जीता था.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: थाईलैंड को हराने में पाकिस्तान के छूटे पसीने, 2 गेंद बाकी रहते जैसे-तैसे सेमीफाइनल में पहुंचा PAK

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola