Asian Champions Trophy: कोरिया को रौंदकर भारतीय हॉकी टीम फाइनल में, चीन के साथ खिताबी भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन
Asian Champions Trophy

Asian Champions Trophy

Asian Champions Trophy: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया.

विज्ञापन

Asian Champions Trophy: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैंपियन भारत ने सोमवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह (19वें और 45वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया. कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया.

Asian Champions Trophy: फाइनल में चीन से होगी भिड़ंत

भारत मंगलवार को होने वाले फाइनल में मेजबान चीन से भिड़ेगा. भारत ने लीग चरण के मैच में चीन को 3-0 से हराया था. इससे पहले चीन ने दिन के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराया था. निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थीं. तीसरे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में पाकिस्तान और कोरिया की टीम आमने सामने होंगी. यह मैच भी मंगलवार को ही खेला जाएगा.

भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया

उम्मीद के मुताबिक भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया और कोरिया के डिफेंस को लगातार दबाव में रखा. दूसरी तरफ कोरिया ने डिफेंस पर ध्यान दिया और बीच-बीच में पलटवार करने की रणनीति अपनाई. अभिषेक चौथे ही मिनट में भारत को बढ़त दिलाने के करीब पहुंचे लेकिन रिवर्स हिट से लगाए उनके शॉट को कोरिया के गोलकीपर किम जेइहेन ने रोक दिया. भारतीय टीम पहले क्वार्टर में लगातार कोरिया के सर्कल को भेदने में सफल रही जिसका फायदा टीम को 13वें मिनट में मिला जब उत्तम ने दाएं छोर से अराइजीत सिंह हुंडाल के पास पर गोल दाग दिया. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में कोरिया में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी. दूसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर कप्तान हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट का अपना छठा गोल दागते हुए टीम को 2-0 से आगे कर दिया. मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी.

आखिरी एक सेकेंड में हरमनप्रीत ने गोल दागकर भारत को 4-1 से जीताया

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने स्कोर 3-0 कर दिया जब सुमित ने स्कूप करके बाएं छोर पर जरमनप्रीत को पास दिया और उन्होंने इसे गोल में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की. टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर जिहुन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके कोरिया का खाता खोला. तीसरे क्वार्टर में जब सिर्फ एक सेकेंड बचा था तब भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जब कोरिया के गोलकीपर जेइहेन को सर्कल के बाहर गेंद को हाथ से रोकने के लिए पीला कार्ड दिखाया गया. हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-1 से आगे किया. चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत के गोलकीपर सूरज करकेरा पार्क चियोलियोन के दो प्रयासों को नाकाम किया. कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन टीम इस पर भी गोल करने में नाकाम रही और भारत ने छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola