अर्शदीप सिंह ने रातों-रात क्यों हटाईं इंस्टाग्राम पोस्ट और रील्स? तेज गेंदबाज ने अब खोला पूरा राज

Updated:
विज्ञापन

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arshdeep Singh Instagram controversy: अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 के बाद इंस्टाग्राम से पोस्ट और रील्स हटाने की वजह बताई. तेज गेंदबाज ने साफ किया कि इसके पीछे कोई विवाद या बड़ी वजह नहीं थी.

विज्ञापन

Arshdeep Singh Instagram controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई पोस्ट और रील्स हटाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी है. सोशल मीडिया पर अचानक बड़ी संख्या में पोस्ट हटाए जाने के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. कई लोग इसे किसी विवाद या बड़ी वजह से जोड़कर देख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं था.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने को लेकर अर्शदीप ने क्या कहा

कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अर्शदीप ने कहा कि

"आईपीएल खत्म हो गया था और मुझे लगा कि चीजों को थोड़ा साफ कर लेना चाहिए. इसलिए मैंने सब कुछ ठीक करना शुरू किया. लेकिन लोगों ने इसे मुद्दा बना दिया. लोग पूछने लगे कि वीडियो क्यों हटाए, अर्शदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट को क्या हुआ और उन्होंने रातों-रात बदलाव क्यों कर दिया." अर्शदीप ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वह अपनी पसंद और मूड के हिसाब से पोस्ट करते हैं. अगर भविष्य में उनका मन हुआ तो वह दोबारा कुछ पोस्ट कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है. बस मेरा मन किया तो मैंने हटा दिया. अगर दोबारा मन करेगा तो वापस डाल दूंगा. यह सिर्फ मेरे मूड पर निर्भर करता है. जब मुझे कुछ पोस्ट करने का मन होता है, तभी करता हूं."

मजेदार रील्स और टीममेट्स के साथ बॉन्ड के लिए मशहूर हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर टीम के साथियों के साथ मजेदार रील्स, मीम्स और हल्के-फुल्के पल शेयर करते रहे हैं. यही वजह थी कि उनके अचानक पोस्ट हटाने के फैसले ने फैंस का ध्यान खींचा. हालांकि, अब उनकी सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत पसंद थी और इसका किसी विवाद से कोई संबंध नहीं था.

चार खिलाड़ियों की दोस्ती के पीछे छिपी है एक मजेदार वजह

इंटरव्यू के दौरान अर्शदीप ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में अपनी करीबी दोस्ती को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा,

"रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, आवेश खान और मैं एक ग्रुप में हैं. जब हम भारतीय टीम में नए-नए चुने गए थे, तभी से हमारी अच्छी दोस्ती है. जब भी कोई मजेदार घटना होती है या किसी इंटरव्यू की कोई बात बाद में मीम बन जाती है, तो हम उसे एक-दूसरे को भेजते रहते हैं."

आईपीएल 2026 में रहा मिला-जुला प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए खेले थे. इस सीजन में उन्होंने 14 विकेट हासिल किए, लेकिन उनका प्रदर्शन पूरी तरह प्रभावी नहीं रहा. उनका इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा रहा और गेंदबाजी औसत 38.64 रहा. पंजाब किंग्स ने सीजन के बड़े हिस्से में प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति बनाए रखी थी, लेकिन अंत में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी. फिलहाल अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मिले ब्रेक पर हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद उन्हें आराम दिया गया है. वह सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की अगली सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े- CWG 2026: भारतीय बॉक्सर्स के कमाल पर श्रेयस अय्यर का रिएक्शन, कही दिल जीतने वाली बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola