CWG 2026: भारतीय बॉक्सर्स के कमाल पर श्रेयस अय्यर का रिएक्शन, कही दिल जीतने वाली बात

Updated:
विज्ञापन

T20 कप्तान श्रेयस अय्यर (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shreyas Iyer on CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर नए T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. जानिए बॉक्सर्स और भारतीय एथलीट्स के लिए उन्होंने क्या खास कहा.

विज्ञापन

Shreyas Iyer on CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. भारत के नए T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों की खुलकर सराहना की. उन्होंने खास तौर पर भारतीय बॉक्सर्स की तारीफ की, जिन्होंने रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए देश को बॉक्सिंग स्पर्धा में पहली बार पदक तालिका में शीर्ष स्थान दिलाया.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर क्या कहा

अय्यर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा,

"टीम इंडिया के लिए क्या शानदार कॉमनवेल्थ गेम्स रहे! हमारे बॉक्सर्स ने ग्लासगो में दबदबा बनाया. कई गोल्ड मेडल जीते और देश का मान बढ़ाया. देश को प्रेरित करने के लिए हमारे सभी चैंपियंस और पैरा-एथलीट्स को बहुत-बहुत बधाई. यह भारतीय खेल का बेहतरीन रूप है। तिरंगा पहनने वाले हर खिलाड़ी पर गर्व है."

बॉक्सिंग में भारत का ऐतिहासिक दबदबा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बन गए. भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें सात स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल रहे. इस प्रदर्शन के दम पर भारत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की बॉक्सिंग पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा. महिला मुक्केबाजों ने उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय अभियान की अगुवाई की. वहीं पुरुष वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

भारतीय महिला बॉक्सर्स ने अलग-अलग भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को पांच गोल्ड मेडल दिलाए.

  • जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा)
  • प्रीति पवार (54 किग्रा)
  • प्रिया घंघास (60 किग्रा)
  • साक्षी चौधरी (51 किग्रा)
  • अरुंधति चौधरी (70 किग्रा)

पुरुष वर्ग में:

  • सचिन सिवाच
  • अंकुश पांघल

ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया.

वहीं ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम वर्ग में शानदार संघर्ष के बाद रजत पदक हासिल किया.

टूटा 2018 गोल्ड कोस्ट का रिकॉर्ड

भारतीय बॉक्सिंग टीम ने अपने ही पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे. लेकिन इस बार सात गोल्ड और तीन सिल्वर के साथ भारतीय मुक्केबाजों ने नया इतिहास रच दिया. विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में जमीनी स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और युवा खिलाड़ियों की तैयारी का असर अब बड़े मंचों पर साफ दिखाई दे रहा है.

भारत ने कुल 39 पदक किए अपने नाम

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कुल प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा। भारतीय दल ने 39 पदक जीते, जिनमें शामिल हैं:

  • 13 स्वर्ण
  • 17 रजत
  • 9 कांस्य

बॉक्सिंग के अलावा कई अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया.

कप्तानी की नई जिम्मेदारी में श्रेयस अय्यर की मिली-जुली शुरुआत

हाल ही में भारत की T20 टीम की कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर के लिए शुरुआती दौरा चुनौतीपूर्ण रहा है. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी भारत को 0-4 से शिकस्त मिली. हालांकि टीम ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे के हरारे में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की. इस जीत ने अय्यर के नेतृत्व में टीम के आत्मविश्वास को नई मजबूती दी.

इसे भी पढ़े- पिता का क्रिकेट प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत... शेर-ए-पंजाब लीग के लॉन्च पर बोले शुभमन गिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola