अरिहा ने जीता एशियन चैंपियनशिप गोल्ड, घर लौटते ही परिवार ने किया जोरदार स्वागत
मणिपुर की जिम्नास्ट अरिहा पंगमबम (एक्स)
मणिपुर की अरिहा पंगबम ने एशियन एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया है. जानें उनकी शानदार जीत की कहानी क्या है.
Ariha Pangambam: मणिपुर की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगमबम ने देश और राज्य का नाम रोशन किया है. उन्होंने फिलीपींस के तगायते सिटी में हुए 10वें एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में सीनियर महिला व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड मेडल जीता. उनकी जीत से परिवार में खुशी का माहौल है.
अरिहा के पिता ने क्या कहा
अरिहा के पिता पंगमबम अखेलो ने बताया कि पूरा परिवार टीवी पर उनका मुकाबला देख रहा था. बेटी के प्रदर्शन को लेकर सभी काफी उत्साहित और घबराए हुए थे. उन्हें भरोसा था कि अरिहा मेडल जरूर जीतेंगी, लेकिन गोल्ड मिलने की उम्मीद नहीं थी. जीत की खबर मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
मणिपुर में मुश्किल हालात के बीच हुई तैयारी
अखेलो ने बताया कि मणिपुर में लगातार बंद, कर्फ्यू और दूसरी परेशानियों के कारण अरिहा की ट्रेनिंग आसान नहीं रही. कई बार अभ्यास का समय प्रभावित हुआ. इसके बावजूद परिवार सुबह के समय जिम पहुंचकर उसकी ट्रेनिंग जारी रखने की कोशिश करता रहा.
कोच रंजन ने तराशा हुनर
अरिहा की सफलता में उनके कोच युमनाम रंजन की भी बड़ी भूमिका रही है. रिटायर्ड पूर्व सैनिक रंजन ने खुमान लम्पक में उन्हें प्रशिक्षण दिया. वे जिम्नास्टिक्स के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त जज भी हैं. पिता का कहना है कि उनकी कोचिंग किसी अंतरराष्ट्रीय कोच से कम नहीं है.
अब वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक में जीत का सपना
अरिहा की इस सफलता से परिवार को अब उनसे बड़ी उम्मीदें हैं. पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी आगे चलकर वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी देश के लिए गोल्ड जीते. अरिहा का यह एशियाई गोल्ड भारतीय जिम्नास्टिक्स के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
इसे भी पढ़े- सिलेक्टर्स कुछ और चाहते थे, सैकिया ने कह दिया कुछ और... रोहित को लेकर BCCI में क्यों बढ़ी टेंशन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










