ePaper

Archery World Cup : पेरिस में झारखंड की दीपिका का जलवा, तीरंदाजी वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया चौथा गोल्ड

Updated at : 27 Jun 2021 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Archery World Cup : पेरिस में झारखंड की दीपिका का जलवा, तीरंदाजी वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया चौथा गोल्ड

Archery World Cup, Deepika Kumari, Jharkhand, India fourth gold, atanu das : पेरिस में रविवार को झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी (Archer Deepika Kumari) का जलवा रहा. तीरंदाजी वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को तीसरे चरण में चार गोल्ड दिलाया. अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत का यह इस वैश्विक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन रहा.

विज्ञापन

Archery World Cup : पेरिस में रविवार को झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी (Archer Deepika Kumari) का जलवा रहा. तीरंदाजी वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत को तीसरे चरण में चार गोल्ड दिलाया. अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत का यह इस वैश्विक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन रहा.

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की. इससे पहले वह मिश्रित और महिला रिकर्व टीम के स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं.

Also Read: Archery World Cup : दीपिका-अतनु की जोड़ी का कमाल, मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता गोल्ड
https://twitter.com/worldarchery/status/1409135693369073665

मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की.

इससे पहले स्टार तीरंदाज दीपिका, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेक्सिको पर 5-1 की आसान जीत से स्वर्ण पदक जीता.

Also Read: Archery World Cup : झारखंड की बेटियों का धमाका, दीपिका कुमारी की अगुआई में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका के लिये यह पहला मिश्रित युगल स्वर्ण पदक है जो इस स्पर्धा में पहले पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं. उनका अंतिम मिश्रित युगल फाइनल भी अतनु के साथ था, जब उन्हें अंताल्या विश्व कप 2016 में कोरिया से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola