भारतीय महिला टीम के पास विकल्पों की कमी, हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाने पर बोली अंजुम चोपड़ा

Updated:
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर ( फोटो- सोशल मीडिया )

हरमनप्रीत कौर ( फोटो- सोशल मीडिया )

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर जारी बहस पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि टीम की समस्याओं का समाधान केवल कप्तान बदलकर नहीं होगा. जानिए उन्होंने और क्या कहा.

विज्ञापन

Anjum Chopra On Harmanpreet Kaur: भारत की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान अंजुम चोपड़ा ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि कप्तान बदलने से भारतीय महिला टीम की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, क्योंकि फिलहाल टीम के पास किसी भी विभाग में पर्याप्त और मजबूत विकल्प मौजूद नहीं हैं.

मिताली राज ने दिया था सुझाव

हाल ही में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच पूर्व कप्तान मिताली राज ने सुझाव दिया था कि चयनकर्ताओं को भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को नेतृत्व के लिए तैयार करना चाहिए. उन्होंने शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ी को टी20 टीम की कप्तानी के लिए तैयार करने की बात कही थी.

कप्तानी से हटाना समाधान नहीं

हालांकि, अंजुम चोपड़ा इस सोच से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि केवल कप्तान बदल देने से टीम का प्रदर्शन अचानक बेहतर नहीं हो जाएगा. अंजुम ने कहा, हम कप्तानी बदलने की बात ही क्यों कर रहे हैं? आप किसी को भी कप्तान बना सकते हैं, लेकिन इससे बाकी 10 खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपने आप नहीं बदल जाएगा. अगर हमें ऐसा लगता है कि सिर्फ कप्तान बदलने से सब कुछ ठीक हो जाएगा, तो इसका मतलब है कि हम गलत दिशा में सोच रहे हैं.

मजबूत बैकअप प्लेयर्स की कमी

अंजुम चोपड़ा ने यह भी कहा कि भारतीय महिला टीम के पास फिलहाल किसी भी विभाग में इतने मजबूत बैकअप खिलाड़ी नहीं हैं कि बड़े बदलाव आसानी से किए जा सकें. ऐसे में टीम को स्थिरता के साथ आगे बढ़ने और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है, न कि केवल कप्तानी बदलने पर.उनके इस बयान के बाद भारतीय महिला टीम में नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है.

इसे भी पढ़े-ICC World Cup 2027: रैंकिंग से तय होगा सीधा क्वालिफिकेशन, जानें पूरा नियम


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola