रहाणे के संन्यास के साथ खत्म हुआ भारत का 'गोल्डन स्लिप कॉर्डन', अब नए प्लेयर्स के कंधों पर जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो—सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय क्रिकेट के सुनहरे दौर का प्रतीक रहा स्लिप कॉर्डन अब इतिहास बन गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों के विदा होने के साथ ही यह प्रतिष्ठित चौकड़ी समाप्त हो गई है.

विज्ञापन

Golden Slip Cordon : भारतीय टेस्ट क्रिकेट का एक सुनहरा दौर अब बीते समय की कहानी बन चुका है. पहले रोहित शर्मा, फिर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने के बाद हाल ही में अजिंक्य रहाणे ने भी सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया का वह भरोसेमंद और चर्चित स्लिप कॉर्डन भी खत्म हो गया, जिसने करीब एक दशक तक मुश्किल से मुश्किल कैच लपककर कई यादगार जीतों की नींव रखी. अब यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी के कंधों पर आ चुकी है, जिन्हें उसी भरोसे और निरंतरता को आगे बढ़ाना होगा.

विज्ञापन

मैच का बदल देते थे रुख

भारतीय क्रिकेट में स्लिप कॉर्डन हमेशा से मैच का रुख बदलने वाला अहम फैक्टर रहा है. तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को विकेट दिलाने में विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा की चौकड़ी ने कई बार निर्णायक भूमिका निभाई. कैचेज के दौरान उनकी फुर्ती, बेहतरीन रिफ्लेक्स और मजबूत पकड़ ने टीम इंडिया को विदेशी सरजमीं पर भी कई बड़ी जीत दिलाने में मदद की. जब-जब इन चारों ने स्लीप में फील्डिंग की तब-तब विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना रहता था. इसी के चलते इन चारों को भारत का 'गोल्डन स्लिप कॉर्डन' भी कहा गया.

इन चारों प्लेयर्स का टेस्ट में प्रदर्शन

खिलाड़ीमैचरनऔसतशतकअर्धशतककैच
विराट कोहली123923046.853031121
रोहित शर्मा67430140.57121868
अजिंक्य रहाणे85507738.461226102
चेतेश्वर पुजारा103719543.60193566

Also Read: 'लकी चार्म' बना नन्हा बेटा, राशिद खान ने द हंड्रेड लीग के मैच में लिए 5 विकेट

अब नई स्लिप कॉर्डन की बारी

इन चार दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने के बाद भारतीय टीम नई स्लिप कॉर्डन के साथ मैदान पर उतर रही है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभाल रहे हैं, जबकि पहली स्लिप पर केएल राहुल, दूसरी स्लिप पर शुभमन गिल, तीसरी स्लिप पर देवदत्त पडिक्कल और चौथी स्लिप पर यशस्वी जायसवाल नजर आएंगे.

15 अगस्त से अगला टेस्ट मैच

भारत अपना अगला टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर पर खेलेगा. इंडिया-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. टीम इस अहम दौरे की शुरुआत जीत के साथ करने की उम्मीद करेगी.

Also Read: IND vs SL: WTC की राह पर भारत की कड़ी परीक्षा, आकिब और सारांश पर होगी सभी की नजरें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola