ePaper

14 वीं राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आज से, चेन्नई में भिड़ेंगी 31 टीमें

Updated at : 04 Nov 2024 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Kopa, The Official muscot of 14th Indian National Hockey Championship.

Kopa, The Official muscot of 14th Indian National Hockey Championship.

हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 14वीं राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का मुकाबला आज से चेन्नई में शुरु हो रहा है. भारत के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से टीमें इस मुकाबले में शिरकत करेंगी.

विज्ञापन

हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप आज 4 नवंबर से चेन्नई में शुरू होगी जिसमें देशभर की 31 टीम भाग लेंगी. यह प्रतियोगिता 16 नवंबर तक चलेगी जिसमें टीमों को आठ पूल में बांटा गया है. इस 12 दिनी खेल प्रतियोगिता में लीग चरण में प्रत्येक टीम अपने पूल में हर टीम के खिलाफ खेलेगी. इस चैंपियनशिप का आधिकारिक शुभंकर कोपा को बनाया गया. कोपा भारतीय हॉकी के जोश, जज्बे और गौरव का प्रतीक है.

टीमों का वर्गीकरण

पूल ए में गत चैंपियन हॉकी पंजाब के साथ दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी तथा छत्तीसगढ़ हॉकी शामिल हैं. 

पूल बी में हॉकी हरियाणा, तेलंगाना हॉकी, हॉकी हिमाचल और हॉकी मिजोरम जबकि पूल सी में तमिलनाडु की हॉकी यूनिट, हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी अंडमान और निकोबार शामिल हैं.

पूल सी में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, मध्य प्रदेश हॉकी, हॉकी आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार हॉकी हैं.

पूल डी में हॉकी कर्नाटक, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी उत्तराखंड और त्रिपुरा हॉकी शामिल हैं.

पूल ई में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा का मुकाबला पुडुचेरी हॉकी, हॉकी राजस्थान और हॉकी अरुणाचल से होगा. 

पूल एफ में उत्तर प्रदेश हॉकी, दिल्ली हॉकी, केरल हॉकी और हॉकी जम्मू कश्मीर शामिल हैं.

पूल जी में हॉकी झारखंड, हॉकी महाराष्ट्र, गोवा हॉकी और हॉकी गुजरात जबकि पूल एच में मणिपुर हॉकी, हॉकी बंगाल, हॉकी बिहार और असम हॉकी शामिल हैं.

चैंपियनशिप की शुरुआत उत्तर प्रदेश और केरल हॉकी के मैच के साथ होगी. आज ही उत्तराखंड हॉकी का मुकाबला कर्नाटका हॉकी के साथ होगा. यह चैंपियनशिप का 14वां संस्करण है. चेन्नई में खेले जाने वाले चैंपियनशिप को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि हम इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह टूर्नामेंट भारत के सभी खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका उपलब्ध कराएगा. 

पिछले चैंपियनशिप में पंजाब ने इस मुकाबले को जीता था. इस बार यह मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे. प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी. क्वार्टर मुकाबला 13 नवंबर से खेले जाएंगे. इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले 15 नवंबर को और फाइनल मैच 16 नवंबर को होगा.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola