झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सर्विस रिवॉल्वर में मैगजीन लोड करने के दौरान चली गोली, STF जवान RIMS रेफर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 25 Sep 2022 6:42 PM
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के जंगलों में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था. अभियान से लौटने के बाद 25 वर्षीय करण कुमार दास कराईकेला स्कूल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर की मैगजीन लोड कर रहे थे. इसी दौरान गोली चल गई. इससे उनके पैर में गोली लग गई है.
Jharkhand News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली अभियान से लौटने के बाद रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का एक जवान गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एसटीएफ जवान अपनी सर्विस रिवॉल्वर में मैगजीन लोड कर रहे थे, तभी गोली चल गयी.
सर्विस बंदूक से चल गयी गोली
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के जंगलों में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था. अभियान से लौटने के बाद 25 वर्षीय करण कुमार दास कराईकेला स्कूल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर की मैगजीन लोड कर रहे थे. इसी दौरान गोली चल गई. इसके कारण करण कुमार दास के पैर में गोली लग गई है. पैर से गोली आर पार हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. आनन-फानन में घायल जवान को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर
इस संबंध में जानकारी देते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली अभियान से लौटने के बाद एसटीएफ के जवान कराईकेला स्कूल में मैगजीन लोड कर रहे थे. इस दौरान गोली चल गई है. इससे जवान के पैर में गोली लग गयी है और ये गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है.
रिपोर्ट: रवि मोहंती, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










