Jharkhand Crime News: झारखंड के व्यवसायी दिलीप मेहता की हरियाणा में हत्या, चाकू घोंपा, फिर डाल दिया तेजाब

अपराधियों ने व्यवसायी दिलीप मेहता को पहले चाकू घोंपा, फिर शरीर के अंदर तेजाब डाल दिया, जिससे दिलीप ने तड़प-तड़प कर जान दे दी. इस संबंध में स्थानीय थाना में मृतक की पत्नी सरिता देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हरियाणा पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया.
Jharkhand Crime News : झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी दिलीप मेहता (पिता स्वर्गीय मदन महतो ) की हरियाणा के रेवाड़ी में अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना 22 सितंबर की बतायी जा रही है. अपराधियों ने बेरहमी से इनकी हत्या की है. पहले चाकू घोंपा फिर तेजाब डाल दिया. रविवार देर शाम तक शव को लेकर परिजनों के कुरहा गांव पहुंचने की सूचना है. मृतक दिलीप मेहता की तीन पुत्रियां हैं एवं एक पुत्र है. हत्या के बाद से से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
चाकू घोंप डाला तेजाब
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने व्यवसायी दिलीप मेहता को पहले चाकू घोंपा, फिर शरीर के अंदर तेजाब डाल दिया, जिससे दिलीप ने तड़प-तड़प कर जान दे दी. इस संबंध में स्थानीय थाना में मृतक की पत्नी सरिता देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद हरियाणा पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. रविवार देर शाम तक शव को लेकर परिजनों के कुरहा पहुंचने की सूचना है. मृतक दिलीप मेहता की तीन पुत्रियां हैं एवं एक पुत्र है. हत्या के बाद से से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE : हरियाणा में हजारीबाग के व्यवसायी दिलीप मेहता की अपराधियों ने की हत्या
दिल्ली में भी है अपना मकान
मृतक दिलीप मेहता का अपना मकान दिल्ली में भी है. वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे. परिजनों ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी में अपना व्यवसाय चलाने को लेकर वे कार्यालय खोले थे. उनका अपना तेल का चार टैंकर था एवं तीन टैंकर पार्टनरशिप में था. सभी गाड़ियां हरियाणा में चलती थीं, जिस कारण उन्होंने रेवाड़ी में कार्यालय खोला था. वहीं रहकर अपना व्यवसाय संभालते थे. उनकी अपनी कार भी है, जिससे वह प्रत्येक सप्ताह शनिवार या रविवार को बाल बच्चों से मिलने दिल्ली आया करते थे. मृतक दिलीप की ससुराल सदर प्रखंड के चुरचू गांव में है. हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है. हत्या व्यवसाय से जुड़ी होने की आशंका जतायी जा रही है.
रिपोर्ट : रामशरण शर्मा, इचाक, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




