ePaper

Jharkhand Crime News: पुराने विवाद का बदला लेने के लिए कमलदेव की हुई हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Updated at : 21 Nov 2022 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: पुराने विवाद का बदला लेने के लिए कमलदेव की हुई हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में कमलदेव गिरि हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया. इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुआ, वहीं मास्टरमांइड अब भी फरार है. बताया गया कि पुराने विवाद को लेकर कमलदेव की हत्या हुई थी.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर के चर्चित कमलदेव गिरि हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंडलसाई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और सिमिदिरी निवासी मातिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश शामिल है.

11 सदस्यीय SIT टीम का हुआ था गठन

जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई थी. घटना के दो दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. इसके लिए 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व खुद कर रहे थे. मामले को सुलझाने के लिए टेक्निकल टीम और बम निरोधक दस्ता के साथ मिलकर काम किया गया और कांड में संलिप्त गुलजार और मातिउर को गिरफ्तार किया गया. इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान और जाहिद है जिन्होंने गुलजार और मातिउर के अलावा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.

Also Read: कमलदेव गिरि के परिवार वालों से मिले पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा- हेमंत सरकार में नहीं है कोई सुरक्षित

पुराने विवाद का बदला लेने के लिए कर दी गई कलमदेव की हत्या

जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बीते साल सतीश प्रधान और कमलदेव के बीच झड़प हुई थी. इस मामले में दोनों जेल गए थे. उसके बाद से ही सतीश हत्या की साजिश रच रहा था. घटना को अंजाम देने के लिए सतीश ने अपने साथी जाहिद के साथ मिलकर गुलजार और मातिउर को हथियार बनाया और उनसे रेकी करवाई. वहीं, घटना को अंजाम देने में दो से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात बतायी गयी है. एसपी आशुतोष शेखर का कहना है कि सतीश की गिरफ्तारी के बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola