ePaper

बंगाल और ओड़िशा में बड़े पैमाने पर बांस की सप्लाई करता है झारखंड का चाकुलिया

Updated at : 17 Sep 2022 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल और ओड़िशा में बड़े पैमाने पर बांस की सप्लाई करता है झारखंड का चाकुलिया

यहां बने उत्पादों को 19 देशों में निर्यात किया जाता था. बांस के 8-10 प्रोडक्ट यहां तैयार होते थे. इस वक्त दुमका में इसाफ (ESAF) का प्लांट है, जहां स्थानीय कारीगरों/शिल्पकारों की मदद से बांस के उत्पाद तैयार किये जाते हैं और उसे अलग-अलग देशों में निर्यात किया जाता है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित चाकुलिया में बड़े पैमाने पर बांस की खेती होती है. इसलिए मानुषमुड़िया में बंबू सीजनिंग प्लांट या कहें कि बंबू ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की गयी थी. 12 कट्ठा में बने इस प्लांट में बांस के अलग-अलग उत्पाद तैयार किये जाते थे. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल जाता था. लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इस प्लांट से उत्पादन ठप हो गया.

झारखंड में बने उत्पादों का 19 देशों में होता है निर्यात

यहां बने उत्पादों को 19 देशों में निर्यात किया जाता था. बांस के 8-10 प्रोडक्ट यहां तैयार होते थे. इस वक्त दुमका में इसाफ (ESAF) का प्लांट है, जहां स्थानीय कारीगरों/शिल्पकारों की मदद से बांस के उत्पाद तैयार किये जाते हैं और उसे अलग-अलग देशों में निर्यात किया जाता है. इसाफ अपने उत्पादों की सप्लाई झारक्राफ्ट, कुसुम इम्पोरियम, ट्राईफेड, गुडबुक्स, लुमंक्राफ्ट, फैब इंडिया को करता है.

Also Read: World Bamboo Day 2022: जंगल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए बांस के उत्पादन पर दें जोर

हर दिन दूसरे राज्यों में भेजे जाते हैं 25-30 ट्रक बांस

झारक्राफ्ट ने मानुषमुड़िया में बने बंबू सीजनिंग प्लांट में 9-10 लोगों को काम पर रखा था. लेकिन, व्यापार में घाटा के नाम पर सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. इसमें मशीन ऑपरेटर, गार्ड और मार्केटिंग विभाग के कर्मचारी शामिल थे. बताया जाता है कि चाकुलिया से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में बड़े पैमाने पर बांस की सप्लाई होती है. हर दिन 25-30 ट्रक बांस इन दोनों राज्यों में भेजे जाते हैं.

दुमका में तैयार हो रहे सबसे ज्यादा बांस के उत्पाद

हालांकि, बांस के सबसे ज्यादा उत्पाद दुमका में तैयार हो रहे हैं. इसाफ ने सभी जिलों में कुछ जगहों पर बांस से अलग-अलग तरह के क्राफ्ट बनाने की ट्रेनिंग दी. लेकिन, उत्पादन संथाल परगना में ही सबसे ज्यादा हो रहा है. चाकुलिया में बड़े पैमाने पर बांस की खेती हो रही है, लेकिन इसका लाभ जिस तरह से वहां के लोगों को मिलना चाहिए, नहीं मिल रहा है.

Also Read: ‍‍Bamboo Farming: बांस की खेती किसानों के लिए वरदान, कम लागत और मेहनत से किसान हो रहे मालामाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola