ePaper

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के सिमडेगा की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन

Updated at : 08 Jan 2022 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के सिमडेगा की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन

Jharkhand News: हॉकी खिलाड़ी रजनी केरकेट्टा एवं प्रमोदनी लकड़ा, 2017 से सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. महिमा टेटे और काजल बाड़ा 2018 से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड हॉकी के लिए नया वर्ष 2022 बड़ा तोहफा लेकर आया है. नए वर्ष के आगमन के साथ ही झारखंड के सिमडेगा जिले की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है. ये सभी छह खिलाड़ी सिमडेगा जिले के सुदूरवर्ती गांव की हैं. एक साथ झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इससे पूर्व भी दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में ही झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन सीनियर भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुआ था.

हॉकी खिलाड़ी प्रमोदनी लकड़ा ठेठाईटांगर प्रखंड के कोरोमीया गांव की है. रजनी केरकेट्टा ठेठाईटांगर प्रखंड के ही पाईकपारा की रहने वाली है. महिमा टेटे ओलिंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन है, जो सिमडेगा प्रखंड के बड़की छापर गांव की है. केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी गांव की तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, काजल बड़ा और ब्यूटी डुंगडुंग हैं. ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर इंडिया टीम की सदस्य रही है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वह राष्ट्रीय कैंप बेंगलुरु से वापस आई है. इसके अलावा दीपिका सोरेंग 2018 में भी जूनियर इंडिया टीम की राष्ट्रीय कैंप में शामिल रह चुकी है.

Also Read: झारखंड में कोरोना का कहर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए कोरोना संक्रमित, आम लोगों से की ये अपील

हॉकी खिलाड़ी रजनी केरकेट्टा एवं प्रमोदनी लकड़ा, 2017 से सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. महिमा टेटे और काजल बाड़ा 2018 से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. ये सभी खिलाड़ी इस वर्ष अक्टूबर माह में सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में उपविजेता झारखंड टीम की सदस्य थीं. शानदार खेल का प्रदर्शन की थीं. जिसकी बदौलत इन सभी खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में कैंप के लिए हुआ है. एक साथ झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. इससे पूर्व भी दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में ही झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन सीनियर भारतीय टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुआ था यानी अब एक साथ अभी झारखंड की कुल 12 महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में होंगी. जिनमें से 10 खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं. झारखंड हॉकी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

Also Read: दिल्ली के कनॉट प्लेस में बन रहा नया झारखंड भवन कब तक बनकर हो जायेगा तैयार, इस बिल्डिंग में क्या है खास

कैंप के लिए चयनित प्रमोदनी लकड़ा और काजल बाड़ा अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित हो गई थी, लेकिन वे कोरोना को मात देने के बाद घर में खुद से और हॉकी झारखंड द्वारा सिमडेगा में आयोजित कैंप में खूब मेहनत की और अक्टूबर माह में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया. आज इंडिया कैंप में शामिल हुई. प्रमोदनी लकड़ा को 2020 कोरोना काल में आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र गुमला से मैट्रिक लिखने के बाद केंद्र से निकाल दिया गया, लेकिन वह हार नहीं मानी और घर में ही रह कर मेहनत करती रही. हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी उनके घर तक पहुंच कर उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते रहे. उसके बाद उसने बरियातू रांची में 1500 रुपए प्रति माह हॉस्टल फीस खुद से देकर पढ़ाई के साथ हॉकी खेल रही है. आज उसका चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है. प्रमोदनी लकड़ा के गांव कोरोमिया में खिलाड़ियों की बहुलता को देखते हुए उपायुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर वहां हॉकी मैदान का निर्माण हो रहा है. उसके अलावा महिमा टेटे के गांव बड़की छापर के साथ दीपिका, काजल और ब्यूटी डुंगडुंग के गांव करंगागुढ़ी सहित जिले में 12 हॉकी मैदान का निर्माण जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand News: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कौन सा भक्ति गीत सोशल मीडिया में बटोर रहा है सुर्खियां

इन खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, सुनील तिर्की, पक्रसियुस टोप्पो, वेदप्रकाश भोक्ता,प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी , एलशन कीड़ो,बसंत बा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, फादर बेनेदिक कुजुर,फादर पौलुश बागे, टिंटूस बड़ा,सुभिला निज,सिसिलिया तिर्की,विजय तिर्की,बलबीर प्रसाद,मुकुट डुंगडुंग,नवीन मिज,सुखराम मांझी सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों एवं सिमडेगा जिले के उपायुक्त सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

रिपोर्ट: रविकांत साहू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola