ePaper

सैमसन ने खोला 97 रन की पारी का राज, फोन और सोशल मीडिया से है कनेक्शन

Updated at : 02 Mar 2026 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Sanju Samson celebrates half century

संजू सैमसन ने अर्धशतक का मनाया जश्न, फोटो पीटीआई

Sanju Samson ने रविवार को सुपर 8 के मैच में 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. सैमसन की इस बेशकीमती पारी की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच सैमसन ने अपनी 97 रनों की पारी का राज खोल दिया है.

विज्ञापन

Sanju Samson: स्टार ओपनर संजू सैमसन ने बताया, कैसे वो खराब फॉर्म से बाहर निकलने के लिए उपाय किया और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीताने वाली पारी खेली. उन्होंने बताया- अपने फोन और सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए ताकि खराब फॉर्म के दौर में भी उनका आत्मविश्वास न डगमगाए. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अकेले दम पर भारत को जीताया. उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) और तिलक वर्मा (27) का कुछ साथ मिला.

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में किया गया शामिल

सुपर आठ के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद सैमसन को सलामी बल्लेबाजी के रूप में अंतिम एकादश में शामिल किया गया था.

सैमसन ने खोली 97 रन की पारी का राज

सैमसन ने भारत की पांच विकेट से जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैंने अपने शॉट चयन पर लगातार काम किया. मैं बहुत अधिक बदलाव नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे पता था कि मैंने उसी तरह से खेलते हुए पहले अच्छा प्रदर्शन किया है. इसलिए मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा, अपना फोन बंद कर दिया, सोशल मीडिया से दूर रहा और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी. मुझे खुशी है कि मैंने एक ऐसे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया जो बहुत खास था.

नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से 196 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण हो गया : सैमसन

सैमसन ने कहा, यह थोड़ा मुश्किल लक्ष्य था. हमारी बल्लेबाजी की मजबूती को देखते हुए मुझे लग रहा था कि ईडन गार्डन्स में ओस पड़ने पर 196 रन के लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो जाएगा. लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से यह चुनौतीपूर्ण हो गया. यहीं पर मेरे अनुभव ने अहम भूमिका निभाई. मुझे अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन जब विकेट गिरते रहे तो मुझे लगा कि मुझे मैच का सकारात्मक अंत करना होगा.

खुशी है वेस्टइंडीज के खिलाफ मैंने अच्छा प्रदर्शन किया : सैमसन

सैमसन ने कहा- आप हमेशा ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है. इसलिए मुझे खुशी है कि इस मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया. जब आप दबाव वाली परिस्थितियों में लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आप अलग-अलग विकल्प अपनाते हैं. जोखिम भरे विकल्पों पर विचार करने के बजाय अधिक बाउंड्री लगाते हैं.

मैंने जो सपना देखा, वह सच हो गया : सैमसन

जब सैमसन से पूछा गया कि कोलकाता में खेली गई उनकी पारी उनके लिए क्या मायने रखती है, तो उन्होंने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं. भारत में सौ से अधिक क्रिकेटर ऐसे दिन का सपना देखते हैं. मैंने सपना देखने की हिम्मत की. मैंने सपना देखने की हिम्मत की और यह सच हो गया.

ये भी पढ़ें: Video : सौरव गांगुली ने कहा- कई लोग कहते थे संजू सैमसन को टीम में नहीं लेना चाहिए

2 साल बाद फिर सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड, 5 मार्च को फाइनल के लिए जंग, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola