ePaper

Bihar News: सहरसा में सड़क पर मछली पकड़ने लगे लोग, ...जानें क्या है मामला?

Updated at : 23 May 2022 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सहरसा में सड़क पर मछली पकड़ने लगे लोग, ...जानें क्या है मामला?

Bihar News: आपने नदी और तालाब में मछली मारते और पकड़ते देखा होगा, लेकिन सहरसा में सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है और तस्वीर निकल कर सामने आ रही है, उसमें सड़क पर मछली पकड़ने के लिए लोगों का उमड़ना है.

विज्ञापन

Bihar News: आपने नदी और तालाब में मछली मारते और पकड़ते देखा होगा, लेकिन सहरसा में सोशल मीडिया पर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है और तस्वीर निकल कर सामने आ रही है, उसमें सड़क पर मछली पकड़ने के लिए लोगों का उमड़ना है. कोई मछली पकड़ने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल कर रहा है, तो कोई हाथ से मछली पकड़ने के लिए अपनी नजर मछली पर गड़ाये हुए है, ताकि एक भी मछली छूट ना जाये.

Also Read: Purnea accident: ट्रक पलटने से राजस्थान के 8 मजदूरों की मौत, यूपी के 2 घायल, चालक को नींद आने से हुई घटना
undefined

यह वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है. दरअसल, यह सड़क जिला मुख्यालय से सदर प्रखंड कार्यालय जानेवाली मुख्य सड़क है. सड़क जर्जर होने की वजह से यहां सालों भर पानी जमा रहता है. बरसात में तो मानो कोई तालाब ही हो. ऐसे में कई बार इस सड़क के गड्ढे में पानी जमा होने के कारण गाड़ी पलट जाती है और लोग जख्मी हो जाते है. ऐसा ही नजारा उस वख्त देखने को मिला, जब मछली लदा टेम्पो सड़क पर पानी में पलट गया और मछली सड़कों पर जमे पानी में तैरने लगी.

Also Read: Good news: मोबाइल ऐप से होगा फसलों का इलाज, आर्थिक नुकसान से बचेंगे किसान

आसपास के लोग टेम्पो को खड़ा तो कर दिये, लेकिन सड़क पर तैरती मछली पकड़ने के लिए भीड़ जमा हो गयी. मछली पकड़ने के लिए जिसऐ जो मिला, उसे पकड़ने लगा. इस दौरान रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लोग अपनी गाड़ी लगाकर नजारे को तो देखते ही रहें, वहीं सड़क पर मछली मार रहे लोगों के हटने का इंतजार भी करते रहे, ताकि अपने गंतव्य जगह पर पहुंच सके.

इस जर्जर सड़क से रोजाना प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय बीडीओ, सीओ सहित सभी कर्मचारियों का जाना-आना होता है, लेकिन किसी ने इस जर्जर सड़क का सुधि लेने का काम नहीं किया. यही वजह है इस जर्जर सड़क पर सालों भर पानी भरा रहता है. वहीं, बरसात के दिनों में सड़क एक तालाब जैसा बन जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन