Festival List: अक्तूबर में कब है जितिया, दशहरा, नवरात्रि, शरद पूर्णिम, यहां जानें व्रत त्योहारों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Festival- Vrat Calendar in October 2023: अक्तूबर का महीना बेहद खास है. अक्तूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे.

विज्ञापन

Festival- Vrat Calendar in October 2023: अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है. धार्मिक दृष्टि से अक्टूबर का महीना बहुत ही खास माना जाता है. इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. इस बार अक्तूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे. इसके साथ ही इस महीने कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने जा रहा है. वहीं अक्तूबर में चंद्र और सूर्य ग्रहण भी लगेंगे. ऐसे में अक्तूबर महीना का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में आने वाले इन बड़े व्रत-त्योहार की तारीख क्या है.

अक्टूबर 2023 व्रत-त्यौहार कैलेंडर

  • 2 अक्टूबर 2023: संकष्टी चतुर्थी व्रत

  • 6 अक्टूबर 2023 : श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत

  • 10 अक्टूबर 2023: इंदिरा एकादशी

  • 11 अक्टूबर 2023: प्रदोष व्रत

  • 12 अक्टूबर 2023: मासिक शिवरात्रि

  • 14 अक्टूबर 2023: सर्वपितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

  • 15 अक्टूबर 2023: शारदीय नवरात्रि आरंभ, घटस्थापना

  • 18 अक्टूबर 2023: तुला संक्रांति, विनायक चतुर्थी

  • 19 अक्टूबर 2023: उपांग ललिता व्रत

  • 20 अक्टूबर 2023: सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी

Also Read: Jitiya Vrat 2023: जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि-शुभ मुहूर्त, कथा और पारण टाइम

21 अक्टूबर 2023: सरस्वती पूजन

22 अक्टूबर 2023: सरस्वती विसर्जन, श्री दुर्गाष्टमी

23 अक्टूबर 2023: महानवमी

24 अक्टूबर 2023: दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी, दशहरा

25 अक्टूबर 2023: पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर 2023: प्रदोष व्रत

28 अक्टूबर 2023: अश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूजा, मीराबाई जयंती

29 अक्टूबर 2023: कार्तिक माह आरंभ, चंद्र ग्रहण

अक्तूबर में ग्रहाण

14 अक्तूबर दिन शनिवार- सूर्य ग्रहण

29 अक्तूबर दिन रविवार- चंद्र ग्रहण

अक्तूबर ग्रह गोचर

  • बुध गोचर – 1 अक्तूबर

  • शुक्र गोचर – 2 अक्तूबर

  • मंगल गोचर – 3 अक्तूबर

  • सूर्य गोचर – 18 अक्तूबर

  • बुध गोचर – 19 अक्तूबर

  • राहु का मीन राशि में गोचर- 30 अक्तूबर

  • केतु का कन्या राशि में गोचर- 30 अक्तूबर

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola